logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Godzilla Minus Zero: 'रामायण' से 10 गुना कम बजट में बनी फिल्म चर्चा में क्यों?

दुनियाभर में जपानी फिल्म 'गॉडजिला माइनस जीरो' की चर्चा हो रही है। इस फिल्म की वजह से 'रामायण' को स्ट्रगल करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं भारत में यह फिल्म कब रिलीज होगी?

Godzilla Minus Zero and ramayana poster

गॉडजिला माइनस जीरो और रामायण पोस्टर, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की फिल्म 'रामायण' रिलीज हुई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम, साई पल्लवी ने माता सीता, रवि दुबे ने लक्ष्मण और यश ने रावण की भूमिका निभाई है। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। मेकर्स ने इसे लॉर्जर देन लाइफ के हिसाब से बनाया है ताकि विदेशी लोगों का ध्यान खींचा जाए। इस फिल्म के वीएफएक्स कमाल के हैं। फिल्म को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि बजट के हिसाब से फिल्म की कमाई नहीं हो रही है। भारत के बाहर भी फिल्म को स्ट्रगल करना पड़ रहा है।

 

'रामायण' को जपानी फिल्म 'गॉडजीला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर मिल रही है। यह फिल्म अभी दुनियाभर में नंबर वन पर है। इस फिल्म को अभी भारत में रिलीज नहीं किया गया है क्योंकि भारत में 'रामायण' का दबदबा है। हालांकि उत्तरी अमेरिका में इस फिल्म ने 'रामायण' को पीछे छोड़ दिया है। भारत में इस फिल्म को 20 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: 'हनुमान अंश' OTT पर होगी रिलीज, नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म कब और कहां देखें?

दुनियाभर में छाई 'गॉडजिला माइनस' 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'गॉडजिला माइनस जीरो' वीकेंड पर नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफिस पर सबसे टॉप पर रही। शुक्रवार से रविवार के बीच में फिल्म ने 31.6 मिलियन डालर की कमाई की। वहीं 'रामायण' को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 'रामायण: राइज ऑफ द लीजेंड' के नाम से रिलीज किया गया है। शुक्रवार से रविवार के बीच में फिल्म ने 8.7 मिलियन डॉलर की कमाई की। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर 12.2 मिलियन डॉलर की कमाई की। अमेरिका में 'गॉडजिला माइनस जीरो' की कमाई रामायण से 260% ज्यादा रही।

 

इस जपानी फिल्म का बजट 19 मिलियन डॉलर जो रामायण के बजट के करीब 9% है। वहीं 'रामायण' का बजट करीब 210 मिलियन डॉलर है।

 

यह भी पढ़ें: सैफ से तलाक के बाद कैसा था अमृता सिंह और उनकी ननद सबा का रिश्ता?

'गॉडजिला माइनस जीरो' वर्ल्डवाइड कलेक्शन

'गॉडजिला माइनस जीरो' दुनियाभर में छाई हुई है। इस फिल्म ने अपने शुरुआती वीकेंड में 63 मिलियन डॉलर की कमाई की है। जबकि 'रामायण' ने अपने शुरुआती वीकेंड में लगभग 55 मिलियन डॉलर कमाए है। इसमें से 30 मिलियन से ज्यादा की कमाई भारत से हुई है।

 

फिल्म की कहानी 1949 के समय में आधारित है जब युद्ध के बाद जपान फिर से खुद को खड़ा करने की कोशिश कर रहा है तब ऐस खतरा सामने आता है जिसका नाम किंग घिडोरा है। यह तीन सिरों वाला ड्रैगन जैसा राक्षस है। यहां पर गॉडजिला की एंट्री होती है जो साल 2023 में रिलीज हुई थी। 'गॉडजिला माइनस वन' में हारा हुआ मान लिया गया था।

 

अब सालों बाद रेडियोएक्टिव की वजह से वह फिर से जीवित हो गया है। फिल्म के सीक्वल को ताकाशी यामाजी ने निर्देशित किया है। इस फिल्म को जापान के तोहो स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है। नॉर्थ अमेरिका में इसे GKIDS ने डिस्ट्रीब्यूट किया है।

Related Topic:#Ramayana

और पढ़ें