logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रणबीर आलिया ने नए घर में मनाई दिवाली, कैसा रहा बच्चन परिवार का सेलिब्रेशन?

बॉलीवुड सितारों ने धूमधाम से परिवार के साथ दिवाली का त्योहार मनाया। पहली बार कैटरीना और विक्की ने अपने बेटे विहान का चेहरा दिखाया। रणबीर और आलिया के लिए यह दिवाली बेहद खास रही।

celebs diwali celebration photos

सेलेब्स का दिवाली सेलिब्रेशन, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिवाली का त्योहार सभी सेलेब्स ने धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया। इस साल दिवाली पर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपने बेटे के साथ तस्वीर शेयर की है। कपल ने पहली बार बेटे का चेहरा रिवील किया है। विहान की क्यूटनेस ने फैंस से लेकर सेलेब्स तक का दिल जीत लिया। वहीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने नए घर में दिवाली का जश्न मनाया।आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर दिवाली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आलिया, रणबीर के साथ बेटी राहा भी नजर आ रही हैं।

 

बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने धूमधाम से दीवाली का त्योहार मनाया। उन्होंने अपने हाथों से मंदिर को सजाया जिसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उनके घर के मंदिर में कई देवी देवताओं की मूर्ति देखने को मिली। दीवाली पर वह रेड कलर की बांधनी साड़ी में नजर आईं जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगीं।

 

यह भी पढ़ें: Godzilla Minus Zero: 'रामायण' से 10 गुना कम बजट में बनी फिल्म चर्चा में क्यों?

अग्स्त्य और आराध्या की बॉन्डिंग ने जीता दिल

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने दीवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में श्वेता बच्चन, अभिषेक बच्चन , अगस्त्य और आराध्या नजर आए हैं। इन तस्वीरों में बच्चन परिवार साथ में दिवाली सेलिब्रेट कर रहा है। नव्या रेड कलर के आउटफिट में नजर आईं। वहीं घर के बाकी सदस्य ऑफ व्हाइट और न्यूट्रल शेड्स के ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए। अग्स्त्य और आराध्या की बॉन्डिंग ने फैंस का खूब ध्यान खींचा।

 

View on Instagram

रणबीर और आलिया ने नए बंगले में मनाई दिवाली

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए यह दिवाली बेहद खास रही। इस बार कपल ने अपने नए और आलीशान बंगले में पहली बार दिवाली सेलिब्रेट की। इस बंगले की कीमत लगभग 250 करोड़ रुपये है। रणबीर, आलिया और नीतू ने अपने बंगले की बालकनी से पैप्स को पोज भी दिए। आलिया ने दिवाली पूजा और सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इस दिवाली रणबीर की 'रामायण' रिलीज हुई है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

 

View on Instagram

यह भी पढ़ें: 'हनुमान अंश' OTT पर होगी रिलीज, नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म कब और कहां देखें?

करीना के पोस्ट ने जीता दिल

कपूर परिवार के लिए यह दिवाली बेहद खास रही। करीना ने दिवाली सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की हैं। एक तस्वीर में करिश्मा, करीना अपने माता पिता के पैरों के पास बैठे हुए नजर आईं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन लिखा, 'सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। बात हमेशा अपने माता-पिता से प्यार करने की ही होती है। हमेशा।' उन्होंने अपने माता-पिता की अहमियत को बताते हुए लिखा, 'जीना यहां मरना यहां मां और पापा के सिवाय जाना कहां।'

Related Topic:#Diwali

और पढ़ें