ऐश्वर्या राय का कांस लुक सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है। इस बार ऐश्वर्या पहले नीले रंग की ड्रेस में रेड कार्पेट पर नजर आईं, जहां वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके बाद ऐश्वर्या हल्के गुलाबी रंग के गाउन में दिखाई दीं। इस लुक में भी ऐश्वर्या सुंदर लग रही थीं। इन दोनों लुक्स में ऐश्वर्या का वीडियो वायरल हो रहा है। कई फैंस उनके फोटो और वीडियो पोस्ट कर ऐश्वर्या की तारीफ कर रहे हैं।
2026 कांस फेस्टिवल में ऐश्वर्या की बेटी भी उनके साथ नजर आई थी। जानकारी के लिए बता दें कि ऐश्वर्या कांस फेस्टिवल में 2002 से ही आ रही हैं। हर साल उनका लुक अलग और खास रहता है। इसी वजह से ऐश्वर्या के फैंस इस साल उनके कांस लुक को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में सवाल उठता है कि सोशल मीडिया पर लोगों ने ऐश्वर्या के लुक के लिए क्या कहा है?
यह भी पढ़ें: मंगलसूत्र पहने दिखीं कंगना ने शादी कर ली क्या? मानने से पहले सच जान लीजिए
क्या था ऐश्वर्या का पहला लुक?
2026 के कांस में उनका पहला लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां उन्होंने रेड कार्पेट पर नीले रंग का ऑफ शोल्डर गाउन पहना है। इस लुक ने उनके सभी फैंस को हैरान कर दिया है। वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस वजह से कई फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके लुक की तारीफ की है। ऐश्वर्या का नीले गाउन डिजाइनर अमित अग्रवाल ने डिजाइन किया है। अमित अग्रवाल ने इस डिजाइन के जरिए कांस फेस्टिवल में डेब्यू किया है।
ऐश्वर्या पिंक ड्रेस में लगीं खूबसूरत
ऐश्वर्या का दूसरा लुक बेहद खूबसूरत था। इसमें ऐश्वर्या गुलाबी रंग के गाउन में नजर आई थीं। इस गाउन में फूलों की कढ़ाई की गई थी, जो गाउन को और खूबसूरत बना रही थी। इस गाउन की कीमत लगभग 3700 डॉलर है। ऐश्वर्या की बेटी आराध्या रेड गाउन में नजर आई थीं।
यह भी पढ़ें: 'कांस में पहन ली लाजपत नगर की साड़ी...', ट्रोल हो रहीं अदिति राव हैदरी
ऐश्वर्या के लुक को लेकर फैंस ने क्या कहा?
अनु यादव ने एक्स अकाउंट पर कहा, 'ऐश्वर्या राय तो अपनी सुंदरता से सबको कायल बना देती हैं। इस बार भी फ्रांस में उन्होंने अपनी सुंदरता का परचम लहराया।'
दूसरे व्यक्ति इशीता ने कहा, 'ऐश्वर्या राय आज भी सच में बहुत खूबसूरत दिख रही हैं। उनका स्टाइल ऐसा है कि सबकी नजरें बस उन पर ही टिक जाती हैं।'
तीसरे व्यक्ति दिनेश ने कहा, 'पूरे फेस्टिवल में ऐश्वर्या और आराध्या ही छाई रहीं।'