logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फ्री में देखें अक्षय की 'भूत बंगला', निर्माताओं ने दर्शकों के दिया ऑफर

अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म के निर्माताओं ने दर्शकों को तगड़ा ऑफर दिया है।

news image

अक्षय कुमार, Photo Credit: Akshay Kumar

शेयर करें

google_follow_us

प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। 17 अप्रैल को यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म के निर्माताओं ने एक के साथ एक का ऑफर निकाला है। इससे उम्मीद है कि आने वाले समय में वीकेंड और वीक डे पर थिएटर्स में ज्यादा भीड़ देखने को मिलेगी।

 

एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में बताया गया है कि बुक माई शो से भूत बंगला की एक टिकट खरीदने पर आप दूसरी टिकट मुफ्त में पा सकते हैं। इसके लिए आपको ऑफर कोड भूतबंगला यूज करना है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'इस बंगले में एंट्री अकेले नहीं मिलती है। प्लस वन जरूरी है। यह ऑफर 28 अप्रैल से लेकर 3 मई तक खुला है।' इसका फायदा मेकर्स को मिला है।

 

यह भी पढ़ें: 'लंबी रेस का घोड़ा है', 'लवयापा' के फ्लॉप होने पर आमिर ने किया बेटे का बचाव

'भूत बंगला' की कमाई में हुआ इजाफा

Sacnilk. Com के मुताबिक मंगलवार को थिएटर्स में 15% ऑक्यूपेंसी रेट था और फिल्म ने 4.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं, सोमवार को 11% ऑक्यूपेंसी रेट था और 3. 50 करोड़ का बिजनेस हुआ था। निर्माताओं ने आज यानी 29 अप्रैल को बताया कि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 203. 65 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म 'धुंरधर 2' और 'माइकल' को कड़ी टक्कर दे रही है।

 

'भूत बंगला' में अक्षय के साथ वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव मुख्य भूमिका में हैं। अक्षय और प्रियदर्शन की यह दूसरी हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। दोनों ने साथ में साल 2007 में फिल्म 'भूल भुलैया' में काम किया था जो बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। 14 साल बाद अक्षय और प्रियदर्शन ने साथ में काम किया है। इससे पहले दोनों कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। 

 

यह भी पढ़ें: फिर टली 'टॉक्सिक' की डेट, अब 'है जवानी तो इश्क होना है' रिलीज होगी

अक्षय की अपकमिंग फिल्में

अक्षय कुमार के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। इस लिस्ट में 'हेरा फेरी 3', 'वेलकम टू द जंगल' और हैवान हैं। उन्होंने हाल ही में विद्या बालन के साथ अपने अपकमिंग फिल्म का ऐलान किया है। इस फिल्म के नाम का ऐलान नहीं हुआ है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर विद्या के साथ एक वीडियो शेयर किया था। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी करेंगे। अक्षय और विद्या की यह चौथी फिल्म साथ में है।

 


और पढ़ें