अक्षय खन्ना को '
धुरंधर
' से फिर से लाइमलाइट मिली है। इस फिल्म में उन्होंने रहमान डकैत का रोल प्ले किया था। उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पंसद किया था। इस फिल्म की कास्टिंग मुकेश छाबड़ा ने की थी। मुकेश छाबड़ा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में 'धुरंधर' की कास्टिंग पर बात की। वह हाल ही में शेखर सुमन के शो 'शेखर टूनाइट' पर पहुंचे।
कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने कहा, 'जब मैंने अक्षय भाई को यह स्टोरी सुनाई तो उन्होंने कहा कि पागल हो गया क्या तू? विलेन क्यूं करूंगा मैं? कहानी सुनने के 5 मिनट बाद उन्होंने शानदार कहा और उसी दिन बाद में हां बोल दिया था।' उन्होंने कहा, 'अक्षय एक बार कहानी सुनने के बाद ज्यादा माइंड नहीं बदलते हैं।' उन्होंने कहा कि वह इस बात को लेकर बहुत कॉन्फिडेंट थे कि अक्षय उस कैरेक्टर में जरूर कुछ स्पेशल लेकर आएंगे। उन्हें सही समय पर मौका मिला, सही स्क्रिप्ट मिली और सही समय था।
यह भी पढ़ें: अक्षय ने शूटिंग से 7 दिन पहले छोड़ी थी Drishyam 3, डायरेक्टर ने अब जताई नाराजगी
रहमान डकैत के लिए पहली पसंद नहीं थे अक्षय खन्ना
मुकेश छाबड़ा ने बताया, 'अक्षय खन्ना को इस किरदार के लिए सबसे पहले अप्रोच नहीं किया गया था। उनसे पहले 2 से 3 बड़े स्टार्स को इसके लिए अप्रोच किया गया था लेकिन सबने रिजेक्ट कर दिया और बाद में अक्षय आए थे।'
उन्होंने कहा, 'अब मैं इसके बारे में बात कर सकता हूं कि 2 से 3 स्टार्स मे इस रोल को रिजेक्ट कर दिया था। उन्हें लगा था कि एक बड़ी कास्ट वाली फिल्म है और डायरेक्टर ने पिछले 7 सालों से कोई काम नहीं किया है। उनकी पिछली फिल्म उरी थी। वे बहुत हिसाब किताब लगाते हैं। जब कोई कलाकार दिल के बजाय दिमाग से सोचने लगता है तो यह एक समस्या बन जाती है।'
यह भी पढ़ें: ऑस्कर में भारत की तरफ से पहुंची 'गोंधल', कौन हैं लीड कलकार योगेश और इशिता?
ब्लॉकबस्टर हिट थी 'धुरंधर'
आदित्य धर ने 'धुरंधर' का निर्देशन किया है। इस फिल्म में
रणवीर सिंह
, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं। दिसंबर 2025 में फिल्म रिलीज हुई थी और इसका सीक्वल साल 2026 में आया था। 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी ने वर्ल्डवाइड 3200 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।
वहीं अक्षय के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार 'इक्का' में नजर आए थे। वह अब माइथोलॉजिक्ल ऐक्शन ड्रामा 'महाकाली' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह गुरु शुक्राचार्य के रोल में नजर आएंगे।