logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'शूटिंग से पहले मांगता हूं पैसे', पत्नी से आज भी पॉकेट मनी लेते हैं अनिल कपूर

अनिल कपूर ने अपकमिंग फिल्म 'सूबेदार' के ट्रेलर लॉन्च पर पत्नी सुनीता का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पत्नी ने उनके करियर के लिए बहुत त्याग दिए हैं।

anil kapoor with wife sunita

अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता, Photo Credit: Anil Kapoor Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सूबेदार' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में राधिका मदान और मोना सिंह मुख्य भूमिका में हैं। मोना सिंह विलेन का मुख्य किरदार निभा रही हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी।

 

अनिल अपनी सफलता का श्रेय पत्नी सुनीता को देते हैं। उन्होंने ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी दिलचस्प बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह आज भी पत्नी सुनीता से खर्च करने के लिए पैसे मांगते हैं।

 

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड ने साइडलाइन किया, हॉलीवुड में क्या कमाल कर पाईं प्रियंका चोपड़ा?

अनिल घर से निकलने से पहले मांगते हैं पैसे

'सूबेदार' के ट्रेलर लॉन्च पर उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी उन्हें जमीन से जोड़े रखती हैं। उन्होंने कहा, 'घर में मेरा कोई भी फैन नहीं है। जैसे ही मैं घर से निकल रहा था, मैंने अपनी पत्नी को बताया कि एक ट्रेलर लॉन्च के लिए जा रहा हूं। उसने पूछा, कौन सी फिल्म? उसे मेरी प्रोफेशनल लाइफ में क्या चल रहा है? कोई जानकारी नहीं है। मैं इस तरह के परिवार से आता हूं। वह मुझे इस तरह से ट्रीट करते हैं। कई बार मुझे शूट पर निकलने से पहले 10, 000 से 15000 रुपये मांगने पड़ते हैं।'

 

इवेंट में अनिल ने कहा कि पत्नी सुनीता ने मेरे करियर के लिए बहुत सारी चीजों का बलिदान दिया है। मुझे लगता है कि सूबेदार में अपनी पत्नी के साथ रिश्ते को ज्यादा गंभीरता से पहचाना है। मेरा इस तरह का रिलेशनशिप बेटी रिया और सोनम के साथ नहीं है। हम तीनों के बीच में दोस्ती वाली रिलेशनशिप है। अनिल और सुनीता के रिश्ते की शुरुआत एक प्रैंक कॉल के साथ हुई थी जो जीवन भर के रिश्ते में बदल गया। अनिल और सुनीता की शादी 19 मई 1984 में हुई थी। कपल के तीन बच्चे हैं।

 

 

यह भी पढ़ें: 26 साल की शादी, 3 बच्चे, अब निरहुआ बोले, 'बीवी से कभी प्यार नहीं कर पाया'

कब रिलीज होगी 'सूबेदार'?

'सूबेदार' अमेजन प्राइम पर 5 मार्च को स्ट्रीम होगी। इस फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेनी ने किया है। इस फिल्म में अनिल के साथ सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, फैसल मलिक मुख्य भूमिकाओं में हैं।

 

 


और पढ़ें