logo

ट्रेंडिंग:

22 साल बाद अरबाज दूसरी बार बने पिता, पत्नी शूरा ने दिया बेटी को जन्म

अरबाज खान की दूसरी पत्नी शूरा खान ने बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म से कपल बेहद खुश हैं।

arbaaz khan second wife sshura

अरबाज खान और शूरा खान, Photo Credit: Arbaaz Khan Insta Handle

फिल्म मेकर और अभिनेता अरबाज खान और शूरा खान पेरेंट्स बन गए हैं। कपल के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है। वह 4 अक्टूबर को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हुई थी। अरबाज दूसरी बार पिता बने हैं।

 

कुछ ही दिनों पहले शूरा खान का बेबी शावर हुआ था जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इससे पहले अरबाज और सोहेल दोनों के एक- एक बेटे हैं। बेटी के जन्म से खान परिवार में खुशी का माहौल है।

 

यह भी पढ़ें- 'मेरा पार्टनर भी गलत था', धनश्री वर्मा ने एक्स हसबैंड पर फिर कसा तंज

22 साल बाद दूसरी बार पिता बने अरबाज

22 साल बाद अरबाज दोबारा पिता बने हैं। उनकी पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा से एक बेटा अरहान खान है। अरबाज ने 1 जून को पत्नी शूरा के प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। शादी के दो साल कपल माता पिता बने हैं। साल 2023 में दोनों की शादी हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'पटना शुक्ला' के सेट पर हुई थी। शूरा उस समय मेकअप आर्टिस्ट थी।

 

अरबाज के पिता 57 साल के हैं जबकि शूरा 35 साल की हैं। दोनों की उम्र में 22 साल का अंतर है। हालांकि कपल ने बेटी के जन्म को अभी ऑफिशियल नहीं किया है।

 

यह भी पढ़ें-  क्या धनश्री गेम में चहल के नाम पर विक्टिम कार्ड खेल रही हैं?

अरहान को मिली बहन

अरबाज खान शूरा संग अपने पहले बच्चे के जन्म को लेकर बहुत एक्साइटेंड थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं एक बार फिर फादरहुड को एन्जॉय करूंगा। हम बच्चे के स्वागत के लिए बहुत उत्सुक हैं। अरबाज अक्सर अपनी पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। अरहान खान को बहन मिली है। खान परिवार में पहली बेटी का जन्म हुआ है।

Related Topic:#arbaaz khan

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap