logo

ट्रेंडिंग:

15 साल में 10 गाने, जिन्होंने अरिजीत को बनाया सिंगिंग का सुपरस्टार

मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने अचानक सिंगिंग से रिटायरमेंट का एलान कर सबको चौंका दिया है। इस खबर के साथ ही उनके करोड़ों फैंस के बीच उदासी है। आइए जाने उनके वह 10 गाने जिसके जरिए फैंस अपनी याद ताजा कर रहे हैं।

Arijit announces retirement

अरिजीत रिटायरमेंट पोस्ट, Photo Credit- @AnshumanS1ngh

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी की रात अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया। इस खबर से उनके फैन्स ही नहीं, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री भी चौंक गई। अरिजित ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी, जिसके बाद लोग यह सोचने लगे कि जब उनका करियर अच्छे दौर में था, तो उन्होंने ऐसा फैसला क्यों लिया। हालांकि, उनके रिटायरमेंट की वजह को लेकर अभी कई तरह की बातें कही जा रही हैं। फिलहाल फैन्स उनके उन 10 गानों को याद कर रहे हैं, जिनकी वजह से उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई।

 

अरिजीत सिंह ने यह भी साफ किया है कि जो प्रोजेक्ट्स अभी चल रहे हैं, उन्हें वह पूरा करेंगे। यानी आने वाले समय में उनके कुछ नए गाने अभी सुनने को मिलेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने सिर्फ प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लिया है, म्यूजिक से नहीं। यानी संगीत से उनका रिश्ता बना रहेगा।

 

यह भी पढ़ें: अरिजीत के फैन्स को बड़ा झटका, प्लैबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का किया एलान

 

अरिजीत सिंह के 10 गाने

 

यहां अरिजीत के करियर के वह 10 फेमस और जबरदस्त गाने जिन्होंने उन्हें 'किंग ऑफ रोमांस' बनाया- 

  • तुम ही हो (आशिकी 2): यह वो गाना है जिसने अरिजीत को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। बारिश और उस जैकेट वाले सीन के साथ उनकी आवाज आज भी रोंगटे खड़े कर देती है।
  • चन्ना मेरेया (ऐ दिल है मुश्किल): जुदाई और एकतरफा प्यार का इससे खूबसूरत दर्द शायद ही किसी और गाने में सुनाई दिया हो। 
  • फिर ले आया दिल (बर्फी): इस गाने में अरिजीत ने अपनी क्लासिकल गायकी का जो जौहर दिखाया, उसने साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक पॉप सिंगर नहीं बल्कि एक मझे हुए कलाकार हैं।
  • कबीरा (ये जवानी है दीवानी): शादी की भागदौड़ के बीच एक ठहराव और घर की याद दिलाने वाला यह गाना हर किसी की प्लेलिस्ट का हिस्सा रहा है।
  • अधिया (ब्रह्मास्त्र): हाल के वर्षों में 'केसरिया' ने जिस तरह से प्यार का जश्न मनाया, वह अरिजीत की आवाज का ही जादू था कि बच्चा-बच्चा इसे गुनगुनाने लगा।

 

यह भी पढ़ें: अक्षय लेकर आए 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून', जीत सकते हैं 1 Cr, जानें शो का कॉन्सेप्ट

 

  • हमारी अधूरी कहानी (टाइटल ट्रैक): दर्द और अधूरी ख्वाहिशों को अरिजीत ने इस गाने में जैसे पिरोया है, उसे सुनकर आंखें नम होना लाजमी है।
  • मुस्कुराने की वजह (सिटीलाइट्स): प्यार की शुरुआत और उम्मीद की एक बेहद ही सुरीली पेशकश, जिसने लोगों को अरिजीत की आवाज का दीवाना बना दिया।
  • हवाएं (जब हैरी मेट सेजल): सफर और सुकून के साथ अरिजीत की आवाज इसमें हवा की तरह ही हल्की और रूहानी महसूस करवाती है।
  • अगर तुम साथ हो (तमाशा): दो लोगों के बीच के इमोशन्स को अलका याग्निक के साथ मिलकर उन्होंने जिस गहराई से गाया, वह बेमिसाल है।
  • ऐ वतन (राजी): अरिजीत ने सिर्फ रोमांस ही नहीं, बल्कि देशभक्ति के इस तराने को गाकर हर भारतीय को गर्व करने के लिए मजबूर कियाा।

अरिजीत भले ही अब माइक के सामने न आएं, लेकिन उनके ये गाने हमेशा गुनगुनाए जाते रहेंगे। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap