logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रणवीर अल्लाहबादिया पर भड़के सिंगर बी प्राक, कैंसिल किया शो

रणवीर अल्लाहबादिया को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। अब इस मामले पर सिंगर बी प्राक ने अपना रिएक्शन दिया है।

b praak and Ranveer Allahbadia

बी प्राक और रणवीर अल्लाहबादिया (Photo credit: b praak and ranveer insta handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

रणवीर अल्लाहबादिया हाल ही में समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में नजर आए। इस शो में उन्होंने पेरेंट्स को लेकर अभद्र कमेंट किया जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज तक उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। इस विवाद को बढ़ते हुए देख रणवीर ने लोगों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मुझसे गलती हो गई। इसे पूरे विवाद पर अब सिंगर बी प्राक ने अपना रिएक्शन दिया है।

 

सिंगर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर बताया कि मैं रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट 'बीयर बाइसेप्स' पर जाने वाले था। मैंने अब ये पॉडकास्ट कैंसिल कर दिया है। उन्होंने कहा कि रणवीर की सोच बहुत घटिया है।

 

ये भी पढ़ें- 'मुझे माफ कर दें', रणवीर अल्लाहबादिया ने मांगी माफी, पोस्ट किया वीडियो

 

बी प्राक ने कैंसिल किया रणवीर संग शो

 

बी प्राक ने वीडियो में कह , 'समय रैना के शो में कैसे शब्दों का इस्तमाल हुआ है। ये हमारा भारतीय कल्चर नहीं है। आप अपने पेरेंट्स की कौन सी बात कर रहे हो, कैसी बात कर रहे हो। ये कॉमेडी है। ये कहीं से कॉमेडी नहीं है। यह स्टैंडअप कॉमेडी नहीं है। लोगों को गालियां देना, लोगों को गालियां सिखाना, मुझे समझ नहीं आ रहा है कि ये कौन सी जेनरेशन है'। उन्होंने कहा कि शो में सरदार जी आते हैं, आप एक सिख हो। आपको ये चीजें शोभा देती हैं। मम्मी कैसी है। आप लोगों को क्या सीख दे रहे हैं। वो सरदार जी अपने इंडस्टाग्राम पर कहते हैं कि मैं गालियां देता हूं। इसमें क्या समस्या है, हमें समस्या है और रहेगी। 

 

रणवीर को दी ये सलाह

 

 

बी प्राक ने आगे कहा, 'रणवीर अल्लाहबादिया अपने शो पर सनातन धर्म को प्रमोट करते हो। अध्यात्म की बात करते हो। आपके शो पर इतने बड़े -बड़े लोग आते हैं, इतने बड़े संत आपके पॉडकास्ट पर आए हैं, आपकी इतनी घटिया सोच है। दोस्तों मैं आपको एक ही चीज कहूंगा, अगर हम इन चीजों को रोक नहीं पाए तो आने वाला समय हमारे बच्चों के लिए बहुत बुरा होने वाला है। प्लीज मेरा समय रैना से अनुरोध है कि ऐसा मत कीजिए। हमारे इंडियन कल्चर को बचाकर रखिए उसे प्रमोट कीजिए'।

 

ये भी पढ़ें- कॉमेडी शो बने कॉन्ट्रोवर्सी की वजह, खूब विवादों में रहे ये कॉमेडियन

 

क्या है विवाद

 

दरअसल समय रैना को शो पर रणवीर अल्लाहबादिया, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अपूर्वा मखीजा ने डार्क कॉमेडी के नाम पर अभद्र कमेंट किया। शो पर रणवीर ने पेरेंट्स को लेकर अभद्र बात कही थी जिसके बाद से उनकी आलोचना हो रही है। मुंबई पुलिस ने समय, अपूर्वा और रणवीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

 


और पढ़ें