logo

मूड

ट्रेंडिंग:

BB 19: ग्रैंड फिनाले में इन कंटेस्टेंट्स ने किया परफॉर्म, कौन बनेगा विनर?

'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। कौन बनेगा शो का विजेता? आइए जानते हैं ग्रैंड फिनाले पर क्या कुछ खास होने वाला है?

tanya mittal, gaurav khanna and farhana bhatt

तान्या मित्तल, गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट, Photo Credit: Colors Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

'बिग बॉस 19' का आज ग्रैंड फिनाले है। इस शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। 3 महीने की जर्नी के बाद शो अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के बीच में कांटे की टक्कर चल रही है। कौन होगा शो का विनर इसका सबको बेसब्री से इंतजार है?

 

मेकर्स ने ग्रैंड फिनाले के कुछ प्रोमो शेयर किए हैं जिसमें कंटेस्टेंट्स धुआंधार परफॉर्मेंस करते हुए दिख रहे हैं। शो के प्रोमो पर दर्शक खूब प्यार लुटा रहे हैं। आइए जानते हैं फिनाले पर क्या कुछ खास होने वाला है?

 

यह भी पढ़ें- रणवीर की फिल्म धुरंधर ने मचाया धमाल, पहले दिन की कमाई पहुंची 40 करोड़ रुपये

फिनाले पर कंटेस्टेंट्स ने दी शानदार परफॉर्मेंस

प्रोमो में अभिषेक और अशनूर ने गाने 'लड़की बड़ी अंजानी है' पर धमाकेदार डांस किया। वहीं 'हेलो ब्रदर' गाने पर शहबाज, अमाल मलिक, गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी ने मिलकर परफॉर्म किया। इसके अलावा फरहाना, नेहल और कुनिका ने साथ में गफूर गाने पर शानदार डांस मूव्स दिखाएं। शो का फिनाले बहुत ग्रैंड होने वाला है। फैंस को फिनाले एपिसोड के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार है।

 

कौन हैं 'बिग बॉस' के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स?

गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, अमाल मलिक और प्रणित मोरे शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स हैं। इन्हीं पांचों में से कोई एक विनर का खिताब जीतेगा।

 

यह भी पढ़ें- फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन क्या है जिसने 'शोले' को प्रिजर्व करने का काम किया है?

कौन बन सकता है विजेता?

रिपोर्ट्स के मुताबिक गौरव खन्ना वोटिंग लिस्ट में सबसे आगे चल रहे हैं। उनकी जबदरस्त फैन फॉलोइंग हैं। दूसरे नंबर पर फरहाना भट्ट, तीसरे नंबर पर प्रणित मोरे, चौथे पर तान्या मित्तल और पांचवें नंबर पर अमाल मलिक हो सकते हैं। कौन शो का विनर बनेगा? इसके लिए थोड़ा इंतजार करने पड़ेगा।

कहां देखें फिनाले?

'बिग बॉस' का ग्रैंड फिनाले राज 9 बजे से जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे। वहीं, कलर्स टीवी पर फिनाले एपिसोड रात 10.30 बजे से ऑनएयर होगा।

 


 

 

 

 


और पढ़ें