logo

ट्रेंडिंग:

BB19: घरवालों पर जमकर बरसे सलमान, भाईजान के सामने क्यों रो पड़े मृदुल?

इस बार का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। मेकर्स ने शो के कई प्रोमो शेयर किए हैं। शो के होस्ट सलमान खान ने कुनिका सदानंद, अभिषेक बजाज और मृदुल तिवारी को फटकार लगाई।

BB 19

अशनूर कौर और सलमान खान, Photo Credit: Colors tv Instagram

'बिग बॉस 19' में वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। शो में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। शो के होस्ट सलमान खान वीकेंड पर कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाने वाले हैं। मेकर्स ने शो के कई प्रोमो शेयर किए हैं। 

 

प्रोमो में सलमान खान कुनिका सदानंद, अभिषेक बजाज, मृदुल तिवारी, अमाल मलिक की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वीकेंड का वार दर्शकों के लिए मजेदार होने वाला है। आइए जानते हैं क्या कुछ खास देखने को मिलने वाला है।

 

यह भी पढ़ें- गिले शिकवे भुलाकर साथ आए रणबीर और दीपिका, एक दूसरे को लगाया गले

कुनिका पर भड़के सलमान

प्रोमो में सलमान कुनिका पर चिल्लाते हुए नजर आए। सलमान ने कुनिका से कहा, 'अपनी इज्जत अपने हाथों में है। आप बार- बार एक ही गलती रिपीट करती हो। पूरी मुसीबत की जड़ आप हो कुनिका जी।' सलमान के डांटने पर कुनिका सफाई देने लगती हैं। सलमान उन्हें कुछ भी कहने से मना कर देते हैं। इसके अलावा सलमान ने नेहल और जीशान कादरी को भी फटकार लगाई। सलमान ने नेहल से कहा कि आपको तान्या से दिक्कत क्या है? क्यों उसकी लाइफ से इतना ऑब्सेस्ड हो।

 

अभिषेक को सलमान ने लगाई लताड़

घर में अभिषेक बजाज और अमाल मलिक के बीच में हाथापाई होती है। सलमान ने वीकेंड पर दोनों को फटकार लगाई।सलमान अभिषेक से पूछते हैं, 'आपको गुस्सा क्यों आया था? अभिषेक कहते हैं, 'सर वो बहुत बदतमीजी कर रहा था।' इस पर सलमान कहते हैं, 'आप किसी को पालतू कुत्ता बोले वो चलेगा, पट्टा बांधने का टाइम आ गया है वह चलेगा। बिना कुछ जानें आप चीजों पर रिएक्ट करते हैं। वायलेंट होते हैं।' इसके बाद अमाल कहते हैं कोई बदतमीजी करेगा तो हम चुप रहेंगे क्या?

 

यह भी पढ़ें- जुबिन गर्ग आइलैंड, गूगल मैप्स पर आ रहा नजर, प्रशंसकों ने क्या कर दिया?

अशनूर को सलमान से पड़ी फटकार

इसके बाद सलमान सभी घरवालों से पूछते हैं कि अगर बिग बॉस जैसा कोई सदस्य घर में होता तो आप लोग उन्हें क्या कहते। इसके जवाब में घरवाले कहतें हैं कि पिता की उम्र के होते तो हम उन्हें बड़े पापा कहते हैं।
 


सलमान कहते हैं, 'अशनूर बड़े पापा है तुम्हारे। तुम उनको इस तरह से ऑर्डर दोगी। इस तरह से बदतमीजी करोगी कि फुटेज दिखाओ। आप कौन हो यार? वो भी आपको जब इस बात का पता ही नहीं है कि घर में क्या चल रहा है। अगर आपको फुटेज दिखा दी तो खुद पर शर्म आएगी। आप एक घमंडी महिला लग रही हो।'

सलमान के सामने फफक कर रो पड़े मृदुल

इसके अलावा सलमान ने यूट्यूबर मृदुल तिवारी को रियलिटी चेक दिया। सलमान ने मृदुल से कहा, 'मृदुल आपको समझ में आ रहा है यह खेल, आपके सामने ऐसा कुछ नहीं हुआ जिस पर आपका कोई ओपिनियन नहीं रहा। मैं आपको बेडरूम में भेजने वाला था क्योंकि आप अभी तक दिख नहीं रहे हो। मृदुल ने कहा भाईजी मैं आज तक कभी किसी से लड़ा नहीं।' सलमान कहते हैं, 'किसने कहा यहां पर लड़ने से नजर आते हैं। इसके बाद मृदुल फफक कर रोने लगते हैं।'

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap