logo

ट्रेंडिंग:

गिले शिकवे भुलाकर साथ आए रणबीर और दीपिका, एक दूसरे को लगाया गले

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दोनों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

ranbir kapoor and deepika padukone

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण, Photo Credit: Manav Manglani Insta Handle

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने एक समय में एक दूसरे को डेट किया था। ब्रेकअप के सालों बाद दोनों को साथ में दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया। दीपिका और रणबीर ने एक दूसरे को गले लगाया। दोनों के कई वीडियो एयरपोर्ट से वायरल हुए हैं। इन वीडियो को देखने के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों के बीच में सब कुछ ठीक हो गया है। दोनों एक दूसरे के संग गिले शिकवे भुलाकर आगे बढ़ गए हैं।

 

दीपिका ग्रे कलर के को-ऑर्ड सेट में नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक सनग्लासेस के साथ पेयरअप किया था। वहीं, रणबीर कपूर ऑल ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए। दोनों ने पैपराजी को साथ में पोज दिया।

 

यह भी पढ़ें- जुबिन गर्ग आइलैंड, गूगल मैप्स पर आ रहा नजर, प्रशंसकों ने क्या कर दिया?

रणबीर ने दीपिका को लगाया गले

जब दीपिका कार्ट में बैठी थीं तब रणबीर ने उन्हें देखकर हाय किया। इसके बाद दीपिका अपनी कार्ट रुकवा देती हैं और दोनों साथ में जाते हैं। वीडियो में दोनों एक-दूसरे के बात करते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा दूसरे वीडियो में रणबीर दीपिका को गले लगाते हुए नजर आए। 

 

 

 

दीपिका और रणबीर ने एक -दूसरे को 2 साल तक डेट किया था। इसके बाद दोनों अलग हो गए। दीपिका से साल 2018 में रणवीर सिंह से शादी कर ली। वहीं, साल 2022 में रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से शादी कर ली। दोनों अपनी जिंदगी में बेहद खुश हैं।

 

यह भी पढ़ें- विजय देवरकोंडा और रश्मिका ने सगाई कर ली? फिर मचा शोर

इन फिल्मों में नजर आएंगे रणबीर और दीपिका

वहीं, रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में है। फिल्म में रणबीर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ साई पल्लवी लीड रोल में हैं। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं। रणबीर आखिरी बार 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी के साथ नजर आए थे।

 

जबकि दीपिका पादुकोण अल्लू अर्जुन के साथ AA22xA6 में नजर आएंगी। इसके अलावा वह इन दिनों शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' की शूटिंग कर रही हैं।

 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap