logo

ट्रेंडिंग:

तान्या और नीलम पर भड़के सलमान, मालती को घरवालों ने बताया 'रेड फ्लैग'

इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान ने तान्या मित्तल और नीलम को फटकार लगाई।

Bigg Boss 19

सलमान खान, Photo Credit: Colors Insta Handle

'बिग बॉस 19' का हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। इस हफ्ते घर में क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली। घर में आते ही मालती घरवालों से भिड़ती नजर आईं। उनकी वजह से घर में कंटेस्टेंट्स के बीच में जमकर झगड़े भी हुए। वीकेंड पर घरवालों ने मालती को रेड फ्लैग बताया। 

 

वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान कॉन्टेस्टेंट्स से हिसाब खिताब मांगते हुए नजर आए। सलमान ने तान्या मित्तल, नीलम गिरी समेत अन्य कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई। मेकर्स ने शो के कई प्रोमो शेयर किए हैं।

 

यह भी पढ़ें- प्यार vs परिवार, अजय ने पोस्टर में बता दी 'दे दे प्यार दे 2' की कहानी

 सलमान ने तान्या को लगाई फटकार

सलमान ने तान्या मित्तल से पूछा घर में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन और सिंपेथी कार्ड खेलने का क्या कारण है? इस पर सलमान ने कहा, 'अच्छा जो चीजें लोगों को मामूली लगती है, वह चीजें आपके लिए रीजन बन जाती है रोनी धोने के लिए। आप जो यह घर में धमकी देती है मैं कुछ नहीं बोलूंगी। आप जो कर रही है करो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।'

 

 

सलमान ने नीलम से कहा, 'प्ले ग्राउंड टास्क में क्या करना था?' नीलम जवाब देती हैं, 'सर बुरा-बुरा बोलना था।' सलमान कहते हैं, 'तो गौरव ने क्या गलत किया था। उनका गुस्सा आपने पूरे घर पर निकाला।' नीलम ने आगे कहा, 'सर मन नहीं था इसीलिए मना किया।' सलमान ने कहा, 'यही दिक्कत है नीलम। इस घर में जो आपका ओपिनियन है वह बाहर आता ही नहीं है। सच कड़वा होता है, आप एक ऐसी वीक कंटेस्टेंट हैं जो जिससे इन्हें कोई खतरा ही नहीं है।'

 

 

यह भी पढ़ें- 'सर्च: द नैना मर्डर केस' में कोंकणा लगीं शानदार, कहानी ने किया निराश

मालती को घरवालों ने बताया रेड फ्लैग

सलमान ने मालती से कहा, 'आपकी एंट्री बीच सीजन में हुई। आपसे घरवालों को इन-सिक्योरिटी तो महसूस हुई होगी। घरवालों आपको बताना है कि मालती रेड फ्लैग या ग्रीन फ्लैग है?  मालती को टास्क में ज्यादातर लोगों ने रेड फ्लैग दिया जिसमें तान्या, फरहाना, बसीर, नेहल आदि सदस्यों ने अपने अपने कारण बताए।' सलमान ने मालती से कहा कि क्या आपने अपना हाथ पढ़ा था?  घर में आते ही मालती और फरहाना में झगड़ा हुआ था। उन्होंने मृदुल संग बदतमीजी की थी और नेहल से भी जोरदार झगड़ा हुआ था।  

 

 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap