पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस शो की अपनी फैन फॉलोइंग है। मेकर्स ने अब शो का नया प्रोमो शेयर किया है। इसी के साथ यह भी बता दिया कि कब से यह शो शुरू होने वाला है?
'बिग बॉस 20' के प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। शो के टीजर में
सलमान खान
की दबंग एंट्री होती है। उन्होंने कहा, 'जो करण अर्जुन में हुआ था, वह होगा अब बिग बॉस में। तथास्तु।'
यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान मेरी मौसी है', सनी देओल ने क्यों दोहराया पिता धर्मेंद्र का बयान?
'बिग बॉस 20' में क्या होगा खास?
शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि इस बार मेकर्स के लिए बड़ा ट्विस्ट लेकर आने वाला है। 'बिग बॉस 20' के बारे में बात करते हुए सलमान ने कहा, 'बिग बॉस का हर सीजन कमाल का होता है जिसमें कई तरह के ट्विस्ट देखने को मिलते हैं लेकिन इस बार दर्शकों को एक दम नया अवतार देखने को मिलने वाला है। टीजर के प्रोमो में ही दर्शकों को पहला हिंट मिलेगा लेकिन इसके लिए दोबार टीजर देखना होगा। मैं शो के नए सीजन को होस्ट करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।'
View on Instagram
टीजर को देखने के बाद लोगों का कहना है कि 'बिग बॉस 20' में नए और पुराने खिलाड़ी दोनों नजर आएंगे। इसी तरह का कॉन्सेप्ट 'खतरों के खिलाड़ी 15' में भी दिखाया गया है। एक व्यक्ति ने लिखा, 'खतरों वाली थीम लग रही है।' दूसरा व्यक्ति ने लिखा, 'पुराने खिलाड़ी भी नजर आएंगे।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'लगता है कि नए और पुरानी खिलाड़ी साथ में खेलेंगे।'
यह भी पढ़ें: हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी जोशी के लिए छोड़ा फिनाले का स्पॉट, फैंस का भड़का गुस्सा
'बिग बॉस 20' का प्रीमियर कब है?
6 सितंबर से कलर्स टीवी पर 'बिग बॉस 20' ऑनएयर होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के लिए करण पटेल, निया शर्मा, अर्जुन बिजलानी , जन्नत जुबैर का नाम सामने आया है लेकिन मेकर्स ने अभी तक किसी भी कंटेस्टेंट के नाम को कंफर्म नहीं किया है। पिछले कई सीजन में निया शर्मा और अर्जुन बिजलानी का नाम सामने आ चुका है लेकिन वे शो में नजर नहीं आए। शो का पिछला सीजन गौरव खन्ना ने जीता था। उन्हें टीवी सीरियल अनुपमा से पहचान मिली थी। इस शो में उन्होंने अनुज कपाड़िया का रोल प्ले किया था।