सनी देओल किसी भी तरह की राजनीतिक बयानबाजी से दूर रहते हैं। उनसे फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के दौरान पाकिस्तान से जुड़ा सवाल पूछा गया। उन्होंने ने पाकिस्तान के बारे में कोई बयान नहीं दिया। सनी ने फिल्म के प्रमोशन पर कहा कि भारत और पाकिस्तान का एक एक सामान्य इतिहास है। उन्होंने इवेंट में अपने पिता धर्मेंद्र के बयान को फिर से दोहराया है। उनका यह बयान चर्चा में है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा?
फिल्म के इवेंट में सनी से पूछा गया कि क्या यह फिल्म पाकिस्तान में शूट हुई है? आप दोनों देशों के बारे में क्या कहना चाहेंगे? इस पर सनी ने कहा, 'यह वहां पर नहीं शूट किया गया है, ये हिंदूस्तान में शूट किया गया है।' उन्होंने आगे कहा कि मैं कभी भी राजनीतिक बयान देने से बचता हूं। मुझे लगता है कि दोनों देशों का एक सामान्य इतिहास है।
यह भी पढ़ें: हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी जोशी के लिए छोड़ा फिनाले का स्पॉट, फैंस का भड़का गुस्सा
सनी ने दोहराया पिता धर्मेंद्र का बयान
उन्होंने अपने पिता धर्मेंद्र का बयान दोहराते हुए कहा, 'हम फील की बात नहीं करते हैं क्योंकि पूरा मुल्क एक ही था। जैसा पापा ने कहा था कि ये मेरी मां हैं और वह मेरी मौसी है। यह तो आप लोग सब अच्छी तरह से जानते हैं। हम सब एक तरह से हैं तो जुड़े हुए है कही न कही।'
सनी ने आगे कहा कि अगर कोई फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा है, तो उसे अपने कहानी बतानी चाहिए न कि राजनीतिक बयान बाजी करनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'मैं उस सब में ज्यादा नहीं जाना चाहता लेकिन हम ऐक्टर्स हैं, हम मेकर्स हैं। हम कहानियां चुनते हैं और कहानियां बनाते हैं। उसके फिर हम यहां-वहां, उसको पॉलिटिकली नहीं लेकर जाते हैं और न जाना चाहिए। इसलिए मैं उस सबकी बात ही नहीं करूंगा।'
यह भी पढ़ें: 'मैंने 16 किलो वजन घटाया', सलमान ने हेल्थ को लेकर दिया अपडेट
कब रिलीज होगी 'बंटवारा 1947'?
सनी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बंटवारा 1947' को प्रमोशन में बिजी है। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। 30 साल बाद दोनों फिर से साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने साथ में 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' में काम किया था। ये तीनों फिल्में सुपरहिट हुई थी। फिल्म की कहानी में दिखाया जाता है कि भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली है लेकिन उन्हें अपना देश छोड़कर पाकिस्तान जाना पड़ता है। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।