logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी जोशी के लिए छोड़ा फिनाले का स्पॉट, फैंस का भड़का गुस्सा

'लॉक अप 2' अपने फिनाले वीक में पहुंच गया है। शो के पहले फाइनलिस्ट हर्षद चोपड़ा ने खुद को टर्मिनेट करने का फैसला लिया। इस वजह से फैंस का हर्षद पर गुस्सा फूटा है।

shivangi joshi and harshad chopda

शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो अपने फिनाले एपिसोड वीक में पहुंच गया है। हर्षद चोपड़ा शो के पहले फाइनलिस्ट बने थे। इस वजह से हर्षद और शिवांगी में झगड़ा हुआ था। 

 

शिवांगी का कहना था कि हर्षद ने उन्हें इमोशनली ब्लैकमेल किया था। वहीं श्रेया कालरा को पावर मिली थी कि वह किसी एक कंटेस्टेंट को सीधा घर भेज सकती है। श्रेया ने शिवांगी जोशी को टर्मिनेट करने का फैसला किया। इस पर काफी बहस भी हुई। हर्षद ने भी श्रेया से कहा कि उसे गेम से बाहर मत निकालो। श्रेया अपने फैसले पर टिकी रहती है। वह कहती हैं कि मुझे लगता है कि शिवांगी मेरा कॉम्पटिशन है।  इसलिए उन्हें बाहर करना चाहती हूं।

 

यह भी पढ़ें: 'मैंने 16 किलो वजन घटाया', सलमान ने हेल्थ को लेकर दिया अपडेट

हर्षद ने शिवांगी को दिया अपना स्पॉट

इस एपिसोड में हर्षद बार बार श्रेया से कहते हैं कि शिवांगी को बाहर मत निकालो। हर्षद को रोते हुए देखकर शो के होस्ट रितेश देशमुख ने उन्हें ऑफर देते हुए कहा कि आप शिवांगी को अपनी जगह दे दो और खुद बाहर निकल सकते हैं। हर्षद बिना देर किए शो से बाहर निकल गए। शो से बाहर निकलते हुए हर्षद ने शिवांगी से कहा कि वह जा रहे हैं लेकिन उन्हें शो जीतना है। हर्षद के जाने से कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए। 

 

 

 

 

लॉकअप के कंटेस्टेंट्स का कहना था कि हर्षद पहले फाइनलिस्ट बने लेकिन वह पूरा टाइम रोते रहे। किसी ने उन्हें बधाई नहीं दी। सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्च हो रही है। लोगों का कहना है कि हर्षद को अपने लिए खेलना चाहिए था और अपने स्पॉट के लिए लड़ना चाहिए था। दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'हर्षद के लिए बुरा लग रहा है।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'हर्षद ने शो में खुद का मजाक बना दिया।' चौथे व्यक्ति ने लिखा, 'हर्षद ने अपने फैंस को भी निराश किया।'

 

यह भी पढ़ें: 'एक कमरे में 60-70 लोग रहते थे', सलमान खान को याद आ गए जेल वाले दिन

 

शिवांगी के अलावा कौन से सदस्य फिनाले में हिस्सा लेंगे? इसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'लॉक अप 2' का फिनाले 5 अगस्त 2026 को होगा।


और पढ़ें