logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'भाई-बहन हमेशा नहीं रहते', सलमान ने लव और स्काउट के रिश्त पर ली चुटकी

'बिग बॉस 20' में सलमान खान ने स्काउट की क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि स्काउट तुमने न अपनी बहन और न ही अपनी गर्लफ्रेंड का स्टैंड लिया।

Scout and Salman Khan

स्काउट और सलमान खान, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

'बिग बॉस 20' का वीकेंड का वार काफी धमाकेदरा रहा। शो के होस्ट सलमान खान ने यूट्यूबर स्काउट ओपी की क्लास लगाई। पिछले हफ्ते शो पर स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी आई थीं। उन्होंने स्काउट को जमकर खरी खोटी सुनाई और लव गिल पर उनके बॉयफ्रेंड को फंसाने का आरोप लगाया। अब इस पूरे विवाद पर सलमान ने रिएक्ट किया। इस बीच का सलमान का एक और वीडियो वायरल हो रहा है।

 

इस वीडियो में सलमान स्काउट और लव के रिश्ते पर चुटकी ले रहे हैं। वीडियो में स्काउट ने कहा, 'भाई हमेशा भाई नहीं रहता है, दुश्मन भी बन जाता है।' इस पर सलमान ने कहा, 'भाई-बहन भी हमेशा भाई बहन रहते हैं, उसमें भी मुंह बोला भाई और मुंह बोली बहन।' इसके बाद स्काउट ने अपने हाथ जोड़ लिए। सलमान के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: क्या लेजेंड विठाबाई पर बनी है फिल्म 'ईठा'? डायरेक्टर ने विवाद होने पर दी सफाई

सलमान ने लव और स्काउट के रिश्त पर ली चुटकी

 

 

एक व्यक्ति ने लिखा, 'भाई मस्ती के मूड में है।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'सलमान खान ने सच बोल दिया।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'स्काउट और लव का चल क्या रहा है।' 

 

सलमान ने स्काउट से कहा कि आपने अपनी बहन लव के लिए स्टैंड क्यों नहीं लिया? आप हमेशा से दावा कर रहे हैं कि आप दोनों भाई बहन हो। सलमान ने स्काउट से कहा था, 'आप जिसे अपनी दोस्त और बहन बुलाते हैं उसके लिए अपनी गर्लफ्रेंड के सामने कुछ नहीं बोला। लव कोई आपको फंसा नहीं सकती हैं क्योंकि आप कोई छोटे बच्चे नहीं हो। आपको कहना चाहिए था कि मेरी गलती है। आपने न तो अपनी गर्लफ्रेंड का स्टैंड लिया और न ही आपने बहन का। अगर आपसे गलती हुई है तो मानना चाहिए थे। अगर यह सब नाटक है तो आपसे कोई घटिया नहीं है।'

 

यह भी पढ़ें: काबिल फिल्म के निर्देशक संजय गुप्ता का हुआ निधन, इंडस्ट्री में शोक का माहौल

स्काउट और लव का रिश्ता चर्चा में क्यों है?

स्काउट ओपी और लव गिल शो में अच्छे दोस्त बने। दोस्त बनने के बाद दोनों ने एक दूसरे को अपना भाई बहन बताया। उन दोनों की यंग डीएसए से भी अच्छी दोस्ती है। इस शो में स्काउट को देख कर लग रहा है कि वह लव के प्यार में है। हालांकि उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया। शो पर वह कभी लव को मसाज देते हैं तो कभी तो कंबल के अंदर हाथ-पैर दबाते हैं। इस मुद्दे को पिछले वीकेंड पर रोहित शेट्टी ने उठाया था। दोनों को समझाया था कि टीवी पर ये चीजें सही नहीं दिख रही है। इसके बाद स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी की भी एंट्री हुई थी। काशवी ने स्काउट को समझाया कि आप जो भी कर रहे हैं उससे मुझे और मेरे परिवार को शर्मिंदगी हो रही है।

Related Topic:#Bigg Boss

और पढ़ें