'शार्क टैंक इंडिया 5' दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। शो में बोंकर्स कॉर्नर के फाउंडर शुभम संजय गुप्ता ने सिंपल बिजनेस स्पीच से शार्क्स को खूब इंप्रेस किया। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में वह शार्क नमिता थापर के ऑफर को एक्सेप्ट कर लेते हैं और बाकी शार्क्स के ऑफर को सुनते भी नहीं है। ऐसा पहली बार शार्क टैंक में हुआ है। उनके वर्किंग स्टाइल और एटीट्यूड ने लोगों का खूब ध्यान खींचा।
शुभम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने प्रॉफिट मार्जिन का जिक्र करते हैं जिसे सुनकर सभी शार्क्स इंप्रेस हो जाते हैं। नमिता शुभम को 0.5 फीसदी इक्विटी के बदले 1. 5 करोड़ रुपये का ऑफर देती है जो उन्होंने मांगा था। इसके बाद शुभम ने अमन ने पूछा तो उन्होंने कि मैं तुझे अपना ऑफर दूंगा फिर तो बाकियों से ऑफर मांगेगा इन सब में बहुत टाइम वेस्ट होगा। मैं निगोशिएशन करूंगा नहीं फिर क्या करूं? शुभम फिर ठीक है कहकर नमिता के साथ डील पक्की कर लेते हैं।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में नंबर 1 बनी 'धुरंधर', बैन के बावजूद लोगों ने धड़ल्ले से देखी फिल्म
शुभम की स्पीच ने शार्क्स को किया था इंप्रेस
शुभम संजय गुप्ता ने अपनी स्पीच की शुरुआत में कहा, 'मैं न फैंसी कॉलेज से हूं। ना कूल डूड हूं। न ही बहुत अच्छा स्पीकर हूं लेकिन एक चीज है मैं बोलता कम हूं और फोड़ता ज्यादा हूं। 2011 में मेरे पिता दिवालिया हो गए जिसके बाद घर से लेकर बिजनेस तक चला गया। वहीं एक दिन कॉलेज के दोस्तों ने बात करते हुए कह दिया तेरी औकात क्या है? उस समय मुझे झटका लगा और समझ आया कि पैसा नहीं तो कुछ नहीं।'
शुभम ने आगे बताया, 'बोंकर्स कॉर्नर एक स्ट्रीटवीयर ब्रांड है जिसके पूरे भारत में 19 स्टोर हैं। यह एक बूटस्ट्रैप्ड कंपनी है। उन्होंने कहा कि वह कम बोलते हैं लेकिन उनका प्रॉफिट बहुत बोलता है। मैं रोज सुबह 5 बजे उठता हूं और रात को 11 से 12 तक घर पहुंचता हूं। मैंने 3 साल से एक भी छुट्टी नहीं ली है।'
यह भी पढ़ें: रियलिटी शो 'द 50' का पहला प्रोमो आया सामने, लोग बोले- 'बिग बॉस प्रो मैक्स'
कंपनी का रिवेन्यू प्रॉफिट
शुभम ने बताया कि 2020- 2021 के बीच में 5 करोड़ रुपये का रेवन्यू जेनरेट किया। अगले साल 35 करोड़ रुपये और उसके बाद 65 करोड़ और फिर 99 करोड़ रुपये की सेल की थी। इस बार का टारगेट 170 से 180 करोड़ रुपये है। उनका दावा है कि इस बार 30 से 35 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाएंगे।