logo

ट्रेंडिंग:

पाकिस्तान में नंबर 1 बनी 'धुरंधर', बैन के बावजूद लोगों ने धड़ल्ले से देखी फिल्म

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' हाल ही में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है। यह फिल्म पाकिस्तान में नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है।

Ranveer Singh Dhurandhar

रणवीर सिंह, Photo credit: Ranveer Insta Handle

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को भारत ही नहीं विदेश में भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म को पाकिस्तान और मिडिल ईस्ट के देशों में रिलीज नहीं किया गया है। इसके बावजूद फिल्म ने $33 मिलियन से ज्यादा का बिजनेस किया है। आदित्य धर की फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर ने दावा किया था 'धुरंधर' के कुछ देशों में रिलीज नहीं होने के कारण $10 मिलियन का नुकसान हुआ है।

 

सिनेमाघरों के बाद अब फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है। 'धुरंधर' नेटफ्लिक्स पर पाकिस्तान में भी नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही हैं। दर्शक जानना चाहते हैं कि फिल्म में ऐसा क्या विवादित दिखाया गया है?

 

यह भी पढ़ें: रियलिटी शो 'द 50' का पहला प्रोमो आया सामने, लोग बोले- 'बिग बॉस प्रो मैक्स'

नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है 'धुरंधर'

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान में 'धुरंधर' के ट्रेडिंग होने के क्लिप्स जमकर वायरल हो रहे हैं। इस फिल्म को 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। किसी भी फिल्म को ओटीटी पर 8 हफ्ते के बाद रिलीज किया जाता है।

 

'धुरंधर' एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में रणवीर सिंह जासूस की भूमिका में है जो पाकिस्तान के ल्यारी में आतंकी गिरोह में घुसपैठ करता है। फिल्म की कहानी काल्पनिक है। इस फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज नहीं किया गया है क्योंकि पिछले कुछ सालों से भारतीय फिल्मों को वहां रिलीज करने क अनुमति नहीं दी है। अब फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है।

पाकिस्तान में फिल्म की हुई तारीफ

पाकिस्तानी लोग फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'एक पाकिस्तानी होने के नाते यह बॉलीवुड की सबसे अच्छी फिल्म है।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'पहली बार भारतीय फिल्म में अदाब, जनाब जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं है। पाकिस्तानी व्यक्ति को सुरमा, काजल और टोपी के साथ दिखाया गया है। यह अच्छी चीज है।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'मैं पाकिस्तानी हूं और मुझे धुंरधर अच्छी लगी।'

 

यह भी पढ़ें: 'द 50' में ये विवादित चेहरे लगाएंगे एंटरटेनमेंट का तड़का

धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'धुरंधर' ने वर्ल्डवाडड 1300 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। यह बॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म में रणवीर के साथ अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म का सीक्वल 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। फिल्म के सेकंड पार्ट के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap