logo

ट्रेंडिंग:

Border 2 का पहला गाना 'घर कब आओगे' रिलीज, लोग बोले- 'पुरानी वाली बात नहीं'

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' का गाना 'घर कब आओगे' रिलीज हुआ है। इस गाने पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

border 2 song

बॉर्डर 2 के कलाकार वरुण धवन और अहान शेट्टी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

1997 में जेपी दत्ता की फिल्म 'बॉर्डर' रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी और गानों से लोगों को आज भी जुड़ाव महसूस होता है। 28 साल बाद फिल्म का सीक्वल आ रहा है। 'बॉर्डर 2' में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कुछ दिनों पहले फिल्म का टीजर आया था।

 

फिल्म के टीजर को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म के निर्माताओं ने अब फिल्म का पहला गाना घर कब आओगे रिलीज किया गया है। मेकर्स ने गाने का ऑडियो रिलीज किया है जिस पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें- गोविंदा के बेटे से लेकर शाहरुख की बेटी तक, 2026 में ये स्टार किड्स करेंगे डेब्यू

'घर कब आओगे' हुआ रिलीज

मेकर्स ने हाल ही में 'घर कब आओगे' गाना रिलीज किया है। गाने में पुराने फ्लेवर को रखने की पूरी कोशिश की गई है। यह गाना 10 मिनट 34 सेकंड का है। इस गाने को सोनू निगम, रूप कुमार राठोड, अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा ने गाया है।

 

 

इस गाने को मिथुन और अनु मलिक ने मिलकर कंपोज किया है। इस गाने को लेकर लोग लगातार रिव्यू दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पुराना गाना ज्यादा बेहतर है। इस गाने में वैसी बात नहीं है। जबकि कुछ लोगों ने इस गाने को पसंद किया है।

 

यह भी पढ़ें- 'शार्क टैंक इंडिया 5' कब और कहां देख सकते हैं? शो में शामिल हुए ये नए शार्क्स

लोगों को कैसा लगा गाना?

 

 

 

 

जबकि ओरिजिनल गाने की बात करें तो उसे जावेद अख्तर ने लिखा था। 'बॉर्डर' में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना और कुलभूषण खरबन्दा और पुनीत इस्सर मुख्य भूमिका में थे।  

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap