केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पद्म पुरस्कार 2026 के लिए चुने गए लोगों की लिस्ट जारी कर दी है। भारत के सबसे प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार के लिए कला, चिकित्सा, विज्ञान, खेल, सामाजिक सेवा समेत अन्य क्षेत्रों में प्रभाव छोड़ने वाले लोगों को शामिल किया गया है।
इस बार 5 बार लोगों को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 113 लोगों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।
यह भी पढ़ें: मौनी रॉय ने इवेंट में दिखाई थी मिडिल फिंगर, हैरेसमेंट के बाद का वीडियो हुआ वायरल
धर्मेंद्र को मिला मरणोपरांत पद्म विभूषण
दिवंगत दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। उन्होंने 1960 में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने 'बंदिनी', 'आई मिलन की बेला' और 'काजल' में सपोर्टिंग रोल प्ले किया था। 1965 में वह 'हकीकत' में नजर आए थे। इस फिल्म ने उन्हें स्टार बना दिया। इसके बाद वह 'आदमी और इंसान', 'मेरा गांव मेरा देश', 'सीता और गीता', 'लोफर', 'यादों की बारात' और 'धर्म वीर' में मुख्य भूमिका में थे। उन्होंने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्में की थी। उनकी आखिरी फिल्म 'इक्कीस' थी जो उनके निधन के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
पिछले साल 25 नवंबर को धर्मेंद्र का निधन हो गया था। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर थी। 2012 में उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा गया था। अब उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है जिससे फैंस बेहद खुश है।
अलका याग्निक को पद्म भूषण से सम्मानित
मशहूर संगीतकार अलका याग्निक और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी को पद्म भूषण के लिए चुना गया है। अलका और ममूटी के फैंस के लिए यह बहुत ही खास पल है। दोनों कलाकार लंबे समय से कला के श्रेत्र में काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'सिनर्स' में खास क्या है जिसे ऑस्कर के लिए सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिले?
इन कलाकारों को मिला पद्म श्री
कला के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए आर माधवन, प्रोसेनजीत चटर्जी और दिग्गज अभिनेता सतीश शाह (मरणोपरांत) को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।