5 दिसंबर को 'धुरंधर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त और अक्षय खन्ना ने शानदार अभिनय किया है। फिल्म के निर्देशक आदित्य धर हैं। उन्होंने इन पांचों अभिनेताओं के ऐसे किरदार में दिखाया जिसकी दर्शकों को उम्मीद नहीं थी। स्पाई ऐक्शन थ्रिलर में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का किरदार निभाया।
अक्षय ने अपने अभिनय से हर किसी को हैरान कर दिया। फिल्म में सौम्या टंडन ने उनकी बीवी उल्फत हसीन डकैत का रोल प्ले किया है। फिल्म में अक्षय और सौम्या की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
यह भी पढ़ें- 'धुरंधर' के हिट गाने लिखने वाले शाश्वत सचदेव कौन हैं?
7 बार अक्षय को पड़ा था थप्पड़
अपनी ऐक्टिंग से सौम्या ने दर्शकों और क्रिटिक्स का दिल जीत लिया। सौम्या और अक्षय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस सीन में उल्फत अपने पति रहमान डकैत को थप्पड़ मारती है। इस फिल्म के कलाकार नवीन कौशक ने बताया कि इस सीन को करने के दौरान उन्हें 7 बार थप्पड़ पड़ा था क्योंकि उस सीन में दिखाना था कि रहमान की वजह से उल्फत ने अपना बेटा खोया। यह काफी दमदार सीन था।
कौन हैं सौम्या टंडन?
सौम्या टंडन ने फिल्म में उल्फत हसीन डकैत का किरदार निभाया है। फिल्म में भले ही उनका किरदार छोटा है लेकिन काफी दमदार है। इससे पहले वह 'जब वी मेट' और 'वेलकम टू पंजाब' फिल्म में काम कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- कौन थे रॉब रेनर, जिनकी घर में मिली लाश? पत्नी की भी हो गई मौत
भाभीजी घर पर हैं से मिली थीं पहचान
सौम्या ने फिल्मों के अलावा टीवी में भी खूब का किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'ऐसे देश है मेरा', 'मेरे आवाज को मिल गई रोशिनी' में काम किया था। वह 'डांस इंडिया डांस', 'मल्लिका ए किचन', 'कॉमेडी सर्कस के तानसेन', 'एंटरटेनमेंट की रात' जैसे कई शोज को होस्ट कर चुकी हैं। टीवी पर उनके काम को पहचान भाभीजी घर पर हैं से मिली थी। इस सीरियल में सौम्या ने गोरी मेम का रोल किया था। इस शो में उन्होंने करीब 5 साल तक काम किया था।