logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'कभी नहीं सोचा था 3 बच्चे होंगे', फराह ने बताया पति ने संभाला घर

फराह खान ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने मदरहुड जर्नी के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे तीन बच्चे होंगे।

farah khan

फराह खान, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

फिल्म मेकर फराह खान ने साल 2007 में फिल्म 'ओम शांति ओम' का निर्देशन किया था। यह फिल्म सुपरहिट हुई थी। इसी साल उनके 2 आईवीएफ (IVF) फेल हुए थे। 2008 में वह आईवीएफ के जरिए तीन बच्चों की मां बनी थीं। 'शेखर सुमन टुनाइट' शो में फराह ने अपने अपने मदरहुड पीरियड के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि 40 की उम्र में मां बनना कितना मुश्किल होता है?

 

शेखर सुमन के शो पर फराह ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि वह आईवीएफ के जरिए मां बनेंगी लेकिन उन्होंने कभी ये नहीं सोचा था कि उनके एक साथ तीन बच्चे होंगे। मैंने एक बच्चे के बारे में सोचा था। मैंने जब आईवीएफ ट्राई किया तो मेरी उम्र 42 साल था। 43 साल की उम्र में मैं बनी तो मेरे लिए वह दायरा भी पार हो चुका था।

 

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने अनिल कपूर और नाना पाटेकर को बताया परिवार, 'वेलकम 4' में आएंगे नजर

43 साल की उम्र में मां बनीं फराह

फराह खान ने कहा,  'मुझे प्रेग्नेंसी के बाद वजन घटाने में बहुत मेहनत करनी पड़ी। मुझे नफरत होती है जब मैं देखती हूं हिरोइन्स और सेलेब्स को बेबी के जन्म के दो महीने बाद ही वजन घटा लेती है। मेरे को तो 4 से 5 साल लग गए। अपना बढ़ा हुआ वजन निकालने में। उन्होंने अपने पति शिरीष कुंदर के बारे में बात करते हुए कहा कि वह बहुत ही सपोर्ट करता है।

 

फराह ने कहा, 'शिरीष और मेरा बेटा अब एक ही हाइट के हैं। जब रात को मैं सो रही होती हूं या बेडरूम में कोई आता है तो मुझे समझ नहीं आता है कि सीजार आया है शिरीष। अगर वह मुझे गले लगाने आया है तब मैं जानती हूं कि मेरा बेटा है। जब हम किसी चीज को पूरी शिद्दत के साथ चाहते हैं और जब वह हमें मिल जाता है। उसकी अलग वैल्यू अलग होती है।'

 

यह भी पढ़ें: 'रेस 3' से लेकर 'हाउसफुल 5' तक, पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्में जो बॉक्स ऑफिस पर पिटी

पति ने संभाला घर 

उन्होंने आगे कहा, 'शिरीष कमाल के पिता हैं। वह मेरे बच्चों का ध्यान रखते हैं, पूरे परिवार को सभांलते है। मुझे नहीं लगता है कि मैं उसके बिना कुछ कर पाऊंगी। मैं उससे बोलती हूं कि तू अगर बच्चों के साथ चला जाएगा तो मेरा वाईफाई कौन ठीक करेगा। शिरीष के बैगरह हमारा घर नहीं चल सकता है। मतलब ये जो मेरे बच्चे इतने अच्छे यूनिवर्सिटी में गए हैं। ये सब फैसले उसी ने लिए है।' फराह ने निर्देशक शिरीष से 9 दिसंबर 2004 को शादी की थी। कपल ने 2008 में तीन बच्चों का स्वागत किया था।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें