• MUMBAI 05 Aug 2025, (अपडेटेड 05 Aug 2025, 3:32 PM IST)
फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में वह मेजर शैतान सिंह की भूमिका निभा रह हैं। आइए जानते हैं यह फिल्म सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी?
बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' को लेकर बज बना हुआ है। कुछ ही महीनों पहले फरहान ने अपनी आने वाली फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया था। अब निर्माताओं ने फिल्म का टीजर शेयर कर दिया है। '120 बहादुर' सत्या घटना पर आधारित है।
इस फिल्म में फरहान मेजर शैतान सिंह की भूमिका में हैं। फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग फरहान की दमदार ऐक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म का टीजर 2 मिनट 08 सेकेंड का है। फिल्म में 1962 की रेजांग ला के असली बहादुरी की कहानी को दिखाया गया है।
फिल्म के टीजर की शुरुआत में एक सैनिक से पूछा जाता है कि 18 नवंबर को रेजांग ला में क्या हुआ था। इसके बाद चीन और भारत के बीच के युद्ध की झलक दिखाई जाती है। हम चीन के खिलाफ हमाला करने की तैयारी में जुटे थे। उस समय माइनेस 24 डिग्री तापमान था। उस समय मेजर शतैान सिंह थे जो ठंड से बेकाबू थे क्योंकि उनके सीने में आग जल रही थी। उसके बाद फरहान की एंट्री होती है।
वह कहते हैं, 'मेरे पिताजी ने कहा था, यह वर्दी सिर्फ हिम्मत नहीं बलिदान भी मांगती है। आज वह वक्त आ गया है और यह आखिरी कदम और अपने खून की आखिरी बूंद तक लड़ना मौजूद है लेकिन पिछले हटना मंजूर नहीं है। हम पीछे नहीं हटेंगे'। यह फिल्म इस साल 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मेजर शैतान सिंह ने 1962 में रेजांग ला की बर्फीली चोटियों में 120 जवानों के साथ 3, 000 चीनी सैनिकों का सामना किया था। इस युद्ध में शैतान सिंह शहीद हो गए थे। युद्ध में वीरगति को प्राप्त होने के बाद उन्हें देश के सर्वोच्च सामान मरणोप्रांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। अब उनके जीवन पर फिल्म बनाई गई है।