गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 70वीं फिल्म फेयर अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस सेरेमनी में फिल्म जगत के तमाम बड़े नाम पहुंचे और मशहूर ऐक्टर शाहरुख खान ने सेरेमनी को हॉस्ट किया। अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन को फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक और चंदू चैंपियन के लिए बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड दिया गया। वहीं आलिया भट्ट, फिल्म जिगरा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस रहीं। आलिया सेरेमनी में नहीं पहुंची थीं। इनके अलावा लक्ष्य ललवानी, नितांशी गोयल, कुणाल खेमू समेत कई ऐक्टर्स को भी इस सेरेमनी में अवॉर्ड मिला।
मशहूर फिल्म लापता लेडी का क्रेज फिल्म फेयर में भी दिखा और इस फिल्म को फिल्म फेयर सेरेमनी में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। किरण राव की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था और उन्हें इसी फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी मिला। वहीं इस फिल्म ने कुल 14 अवॉर्ड हासिल कर रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड फिल्म गली बॉय के नाम था लेकिन अब 14 अवॉर्ड के साथ लापता लेडीज ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
यह भी पढ़ें- तान्या और नीलम पर भड़के सलमान, मालती को घरवालों ने बताया 'रेड फ्लैग'
कार्तिक आर्यन और अभिषेक बने बेस्ट ऐक्टर
इस बार बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड दो स्टार्स को मिला। पहला नाम है अभिषेक बच्चन और दूसरा नाम है कार्तिक आर्यन।कार्तिक आर्यन को चंदू चैंपियन के लिए और अभिषेक बच्चन को फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक के लिए बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड मिला है। वहीं राजकुमार राव को बेस्ट ऐक्टर क्रिटिक कैटेगरी में फिल्म स्त्री 2 के लिए अवॉर्ड मिला है। आलिया भट्ट् की फिल्म जिगरा के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस और प्रतिभा रांटा को लापता लेडीज के लिए बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक का अवॉर्ड मिला है।
अवॉर्ड लिस्ट
बेस्ट फिल्म- लापता लेडीज
बेस्ट डायरेक्टर- किरण राव (लापता लेडीज)
बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स चॉइस)- आई वांट टू टॉक (शूजित सरकार)
लीड रोल में बेस्ट ऐक्टर (मेल) अभिषेक बच्चन (आई वांट टू टॉक)
लीड रोल में बेस्ट ऐक्टर (मेल)- कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन)
बेस्ट ऐक्टर (क्रिटिक्स चॉइस)- राजकुमार राव (श्रीकांत)
लीड रोल में बेस्ट ऐक्टर (फीमेल)- आलिया भट्ट (जिगरा)
बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स चॉइस)- प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज)
सपोर्टिंग रोल में बेस्ट ऐक्टर (मेल)- रवि किशन (लापता लेडीज)
सपोर्टिंग रोल में बेस्ट ऐक्टर (फीमेल)- छाया कदम (लापता लेडीज)
बेस्ट म्यूजिक एलबम- राम संपत (लापता लेडीज)
यह भी पढ़ें- प्यार vs परिवार, अजय ने पोस्टर में बता दी 'दे दे प्यार दे 2' की कहानी
बेस्ट लिरिक्स- प्रशांत पांडे- सजनी (लापता लेडीज)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)- अरिजीत सिंह- सजनी (लापता लेडीज)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- मधुबंती बागची- आज की रात (स्त्री 2)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- आदित्य सुहास जांभले (आर्टिकल 370)
बेस्ट डेब्यू ऐक्टर (मेल)- कुणाल खेमू (मडगांव एक्सप्रेस) और लक्ष्य (किल)
बेस्ट डेब्यू ऐक्टर (फीमेल)- नितांशी गोयल (लापता लेडीज)
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- जीनत अमान और श्याम बेनेगल (मरणोपरांत)
आर.डी. बर्मन पुरस्कार (संगीत के उभरते प्रतिभा के लिए)- अचिंत ठक्कर (जिगरा, मिस्टर एंड मिसेज माहि)
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर- राम संपत (लापता लेडीज)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- रफेय महमूद (किल)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- मयूर शर्मा (किल)
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन)- दर्शन जालान (लापता लेडीज)
बेस्ट साउंड डिजाइन- सुबास साहू (किल)
बेस्ट एडिटिंग- शिवकुमार वी. पनिक्कर (किल)
बेस्ट एक्शन- सीयॉन्ग ओह और परवेज शेख (किल)
बेस्ट वीएफएक्स- रीडिफाइन (मुंज्या)
बेस्ट कोरियोग्राफी- बॉस्को – सीजर (तौबा तौबा- बैड न्यूज)
बेस्ट स्टोरी- आदित्य धर और मोनाल ठाकर (आर्टिकल 370)
बेस्ट स्क्रीनप्ले- स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)
बेस्ट डायलॉग- स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)
बेस्ट एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले- रितेश शाह और तुषार शीतल जैन (आई वांट टू टॉक)