logo

मूड

ट्रेंडिंग:

डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर 4 राउंड फायरिंग, पुलिस का आया बयान

डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर 4 राउंड फायरिंग हुई है। इसको लेकर पुलिस ने बयान भी जारी किया है।

rohit shetty

रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग। Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड में गोलमाल रिटर्न्स, सिंघम, चेन्नई एक्सप्रेस और दिलवाले जैसे फिल्में बनाने वाले मशहूर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर 4 राउंड फायरिंग हुई है। यह फायरिंग रविवार तड़के उनके जुहू स्थित घर के बाहर हुई। अज्ञात बदमाशों ने उनके घर के बाहर चार राउंड गोलियां चलाईं और फरार हो गए। इस घटना के बाद रोहित शेट्टी के घर के बाहर पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। उनके घर के पास बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज के घर हैं।

 

इस फायरिंग की घटना के बाद एक बार फिरे से बॉलीवुड में दहशत फैल गई है। इससे पहले बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी हो चुकी है। कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर तीन बार फायरिंग हो चुकी है, जबकि गोलीबारी करके बॉलीवुड से जुड़े रहे पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी को मौत के घाट उतार दिया गया था। 

 

यह भी पढ़ें: सलमान खान पर आपत्तिजनक कमेंट करना अभिनव कश्यप को पड़ा भारी, कोर्ट ने दी चेतावनी

 

 

 

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना रविवार रात करीब 3 बजे हुई। अज्ञात हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की। इसके बाद जुहू में रोहित शेट्टी के घर के आसपास सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: 'बॉर्डर 2' की आंधी में उड़ी 'मर्दानी 3', रानी की दहाड़ थिएटर में नहीं आई काम

मकसद अभी पता नहीं

पुलिस ने बताया कि हमले के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली है। वहीं, मुंबई पुलिस कमिश्नर ने पुष्टि करते हुए कहा, 'बिल्डिंग पर फायरिंग हुई है। हम सभी संभावित पहलुओं के हिसाब से गंभीरता से जांच रहे हैं। अज्ञात हमलावरों की पहचान जल्द से जल्द की जाएगी।'

Related Topic:#Bollywood

और पढ़ें