logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गौरव खन्ना को मिला था 'पनौती', 'अनलकी' का टैग, बिग बॉस विनर ने बताया मुश्किल दौर

टीवी अभिनेता गौरव खन्ना 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आ रहे हैं। उन्होंने शो पर अपने अंदर के डर को बयां किया है।

gaurav khanna

गौरव खन्ना, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

टीवी अभिनेता गौरव खन्ना इन दिनों रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आ रहे हैं। इस शो से पहले वह 'सेलिब्रिटी मास्टर शेफ' और 'बिग बॉस 19' जीत चुके हैं। शो का नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में वह अपने अंदर के डर के बारे में बात कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें अनलकी का टैग मिला था जब उनके कुछ शोज फ्लॉप हो गए थे।

 

'खतरों के खिलाड़ी' के प्रोमो में गौरव ने कहा, 'एक टैग लग गया था मेरे पे कि गौरव के शोज नहीं चलते हैं। एक ऐक्टर के तौर पर इस तरह का टैग लगना कि गौरव अनलकी है, गौरव पनौती है, इसे मत लो। एक लड़का अपना सबकुछ छोड़कर मुंबई रह रहा है, काम ढूंढ रहा है।'

 

यह भी पढ़ें: 'मैं फेक नहीं हूं', पवन सिंह ने दी 'भोजपुरी बवाल' छोड़ने की धमकी

गौरव को मिला था पनौती का टैग

गौरव ने आगे कहा, ' जो भी कारण था, जब भी शो चलते तो इसका क्रेडिट सबको मिलता था लेकिन जब शो डूबता को गौरव अनलकी, पनौती है। वही मेरा डर है। आज भी जब मैं कोई भी ऑडिशन देता हूं। मुझे आज भी लगता है कि यार अगर यह शो नहीं चलता है तो दोबारा मेडल मिल जाएगा कि यार इसके शो नहीं चलते है।' गौरव ने फैंस का साथ दिया। लोगों का कहना है कि वह पनौती नहीं है। आप लोगों के लिए सच्चे इंस्पीरेशन है। एक व्यक्ति ने लिखा, 'आप जहां जाते हैं टीआरपी आती है।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'आप टीवी के सुपरस्टार हैं। आप बड़ी चीजों के लिए बने हैं।'

 

 

View on Instagram

 

 

गौरव ने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में की थी। उन्होंने भाभी, कुमकुम, लव ने मिला दे जोड़ी, सीआईडी, जीवन साथी, ये प्यार ना होगा कम और तेरे बिन समेत कई अन्य शोज में काम किया है। वह अपनी जिंदगी के मुश्किल समय के बारे में कई बार खुलकर बात कर चुके हैं। उन्होंने बताया था कि वह एक साथ कई शोज में काम करते थे जिसकी वजह से अपनी गाड़ी में ही शो जाते थे।

 

यह भी पढ़ें: 'लॉक अप 2' के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में होगी कांटे की टक्कर, कौन होगा विनर?

अनुपमा से मिली पहचान

गौरव खन्ना ने टीवी शो 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया का रोल प्ले किया था। इस शो से उन्हें सिर्फ पहचान नहीं मिली बल्कि स्टारडम मिला। उन्हें इस शो ने स्टार बना दिया। अनुपमा में रुपाली और गौरव की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पंसद किया।


और पढ़ें