logo

मूड

ट्रेंडिंग:

न बड़े सिंगर, न म्यूजिक कंपनी, फिर भी टॉप 10 में छाए 'हनुमान अंश' के गाने

नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' के गाने सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म में 11 गाने हैं।

Sadhu Tiwari and Shobhinav Satya

साधु तिवारी और शोभिनव सत्या, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में कलाकारों की सादगी भरी अदाकारी और भक्तिमय संगीत ने दर्शकों का छू लिया है। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि 2 करोड़ के लो बजट में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा जाएगी।

 

इस फिल्म के गीत भी खूब पॉपुलर हो रहे हैं। इंस्टाग्राम की हर रील में ये गाने ट्रे़ंड कर रहे हैं। कमाल की बात यह है कि इन गानों को न किसी बड़े सिंगर और न किसी बड़ी म्यूजिक कंपनी ने प्रोड्यूस किया है। इसके बावजूद फिल्म के गाने दर्शकों की जुबान पर चढ़ गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: असरानी को याद कर भावुक हुए अक्षय कुमार, 'हैवान' में आखिर बार दिखेंगे

'हनुमान अंश' के गाने सोशल मीडिया पर छाए

'हनुमान अंश' में करीब 11 गाने हैं जिसमें 2 खूब पॉपुलर हुए हैं। सोशल मीडिया पर 'मैंने तेरे ही भरोसे' और 'पार्वती' खूब पॉपुलर हुआ है। इन दोनों गानों का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। जियो सावन और स्पॉटिफाई पर इन्हें सबसे ज्यादा सुना जा रहा है। आइए जानते हैं इन दोनों गानों को किसने गाया है और क्यों पॉपुलर हो रहा है?

मैंने तेरे ही भरोसे

बुंदेलखंड के दृष्टिबाधित लोकसिंगर सुनील लोधी ने फिल्म भजन 'मैंने तेरे ही भरोसे' गाया है। यूट्यूब पर इस गाने को करोड़ों व्यूज मिले हैं और इस भजन के कई रील्स वायरल हो रहे हैं। सुनील ने बताया कि वह हाथ में पारंपरिक तंबूरा लेकर धार्मिक आयोजनों, गांव की चौपालों में भजन गाया करते हैं। 

 

 

सुनील ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि 'मोरे संकट के कटैया' की सफलते के बाद उन्हें मुंबई से फोन आया तो उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनका करियर किस दिशा में जाएगा। उन्होंने मुंबई के बाबा स्टूडियो में लगभग 8 गाने रिकॉर्ड किए थे। इन्हीं में से एक 'मैंने तेरे ही भरोसे' गाया था। यह गाना पारंपरिक भक्ति गीत पर आधारित था जिसके गायन और संगीत दोनों की जिम्मेदारी उन्होंने संभाली। गाने की रिकॉर्डिंग के बारे में बात करते हुए सुनील ने कहा कि मैंने इस गाने को तंबूर पर गाया था। स्टूडियों में आवाज रिकॉर्ड की और वापस आ गया। दिलचस्प बात यह है कि उन्हें यह पता ही नहीं था इस भजन को किसी फिल्म में इस्तेमाल किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: नीतीश राजपूत से रिया अहीर तक, 'बिग बॉस 20' में किन सितारों के नाम की है चर्चा?

जिद पर आ गई पार्वती

सोशल मीडिया पर यह गाना 'जिद पर आ गई पार्वती' छाया हुआ है। इस गाने में माता पावर्ती के जिद की बात होती है कि वह सिर्फ भगवान शिव से ही शादी करेंगी। इस गाने को साधु तिवारी ने गाया है। उन्होंने सिर्फ इसे गाया ही नहीं इसका लेखन और संगीत भी दिया। इस गाने की खासियत है कि बुंदली भाषा होने के कारण लोक गीत और कथा दोनों चीजें महसूस होती है। गाने में इस्तेमाल होने वाले इंस्ट्रूमेंट्स का भी काफी बारीकी से इस्तेमाल किया गया है।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें