logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'पतला दुपट्टा तेरा मुंह दिखे' सिंगर पेप्सी शर्मी की हार्ट से मौत, सदमे में फैस

हरियाणवी रागिनी सिंगर पेप्सी शर्मा का निधन हो गया। उनके निधन से फैंस सदमे में है। फैंस उन्हें नम आंखों से विदाई दे रहे हैं।

pepsi sharma with sapna chaudhary

पेप्सी शर्मा और सपना चौधरी, Photo Credit: Social media

हरियाणवी रागिनी सिंगर पेप्सी शर्मा का निधन हो गया है। उनके निधन से हरियाणवी लोक संगीत जगत में शोक की लहर है। उनके निधन से फैंस गमगीन है। पेप्सी शर्मा को आज सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

38 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका जाना हरियाणा के लोक संगीत क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति है। रागिनी जगत में उनकी और सपना चौधरी की जुगलबंदी को दर्शक खूब पसंद करते थे। दोनों को साथ में देखने के लिए लोग की भीड़ उमड़ पड़ती थी।

 

यह भी पढ़ें: हरियाणवी रागिनी सिंगर पेप्सी शर्मा की हार्ट अटैक से मौत, सदमे में फैंस

उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे पेप्सी शर्मा

पेप्सी शर्मा उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिला के पतला गांव के रहने वाले थे। उन्होंने सालों तक अपनी दमदार गायकी से लोगों का दिल जीता। उनकी रागनियों में किसान का संघर्ष, पारिवारिक मूल्यों, समाज की संवदेनाओं और लोक जीवन की प्रस्तुति मिलती थी। उन्होंने अपने गीतों से हरियाणवी रागिनी सिंगर्स को अलग पहचान दिलाई थी। सोशल मीडिया पर लोग पेप्सी शर्मा के निधन पर शोक जता रहे हैं।

सपना चौधरी संग थी पॉपुलर जोड़ी

पेप्सी शर्मा ने सपना चौधरी के साथ कई दंगल में परफॉर्म किया है। 2017 में पेप्सी शर्मा और सपना चौधरी के बीच में रागिनी कॉम्पिटिशन हुआ था जिसका वीडियो यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। इसी परफॉर्मेंस में सपना चौधरी ने पॉपुलर नागिन डांस किया था। ये दोनों कलाकारों का जबरदस्त स्टेज परफॉर्मेंस था जो आज तक दर्शकों को याद है। इस वीडियो को लाखों बार देखा गया है।

 

 

यह भी पढ़ें: तलाक के 12 साल बाद दूसरी शादी करेंगी जेनिफर विंगेट, किसे कर रही हैं डेट?

 

पेप्सी शर्मा ने 'पतला दुपट्टा तेरा मुंह दिखे', 'लाया बारात लाया' समेत कई गाने गाए थे।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें