logo

मूड

ट्रेंडिंग:

तलाक के 12 साल बाद दूसरी शादी करेंगी जेनिफर विंगेट, किसे कर रही हैं डेट?

अभिनेत्री जेनिफर विंगेट दोबारा शादी करने वाली हैं। उन्होंने अपने पार्टनर के साथ शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Jennifer Winget

जेनिफर विंगेट, Photo Credit: Social media

अभिनेत्री जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उनकी जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी है। उनकी शादी की अटकलें तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जेनिफर सिंगापुर के बिजनेसमैन इश्माएल विलियम को डेट कर रही हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खुश है और अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

 

विलियम ने जेनिफर को शादी के लिए प्रपोज किया था। अब दोनों शादी की तैयारियां कर रहे हैं। जेनिफर की शादी क्रिश्चियन वेडिंग रीति रिवाज से होगी। अभी शादी की डेट तय नहीं हुई है। दोनों के करीबी दोस्तों को इस शादी के बारे में पता है।

 

यह भी पढ़ें: स्टेज पर मनचले ने कमर छुआ, मिला तगड़ा तमाचा, कौन हैं वायरल गर्ल डिंपल चौधरी?

जेनिफर 41 की उम्र में दोबारा शादी करेंगी

जेनिफर और विलियम इस साल के आखिरी महीने या अगले साल की शुरुआत में शादी कर सकते हैं। दोनों शादी के लिए वेन्यू और बाकी चीजें देख रहे हैं। पहले लोगों को लगा था कि जेनिफर और करण वाही एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए करण ने इसे फर्जी बताया था।

 

जेनिफर ने इससे पहले अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात टीवी शो 'दिल मिल गए' के दौरान हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। 2012 में करण और जेनिफर की शादी हो गई लेकिन रिश्ता लंबा चला नहीं। 2014 में कपल का तलाक हो गया था। 2016 में करण ने बिपाशा बसु से शादी से तीसरी शादी कर ली। दोनों को फिल्म 'अलोन' के सेट पर प्यार हुआ था। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी।

 

यह भी पढ़ें: 'ऐक्टर्स को ध्यान देना चाहिए', Peddi में जाह्नवी के विवाद पर बोलीं अनु अग्रवाल

कौन हैं जेनिफर विंगेट?

जेनिफर विंगेट लंबे समय से इंडस्ट्री में ऐक्टिव हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। उन्होंने 'कसौटी जिंदगी' में श्वेता तिवारी की बेटी का रोल प्ले किया था। उसके बाद अभिनेत्री ने 'दिल मिल गए', 'बेहद', 'बेपनाह', 'सरस्वतीचंद्र' जैसे हिट शोज में काम किया है। अब वह सीरीज और फिल्मों में काम कर रही है। आखिरी बार वह नेटफ्लिक्स की फिल्म 'तलाश' में नजर आई थीं।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें