हरियाणी लोक गायक मासूम शर्मा के खिलाफ देहरादून के डालनवाला पुलिस स्टेशन में एक केस दर्ज हुआ है। 1 अप्रैल को उन्होंने डीएवी पीजी कॉलेज में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में कथित तौर पर मासूम शर्मा ने गालियां दीं, आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। प्रांचल नौनी नाम के एक शख्स ने उनके खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि मासूम शर्मा की भाषा से वहां मौजूद छात्र और आम जनता को ठेस पहुंची है।
देहरादून पुलिस ने मासूम शर्मा के खिलाफ धारा 296, 352, 79 और धारा 351 के तहत केस दर्ज किया है। उन पर अश्लील कृत्य, शांति भंग, अपमान, महिलाओं के अपमान और आपराधिक धमकी देने के आरोप लगे हैं। देहरादून पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद, जरूरी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ें: 'सरपंच, MLA या मंत्री को कुछ नहीं मानता', मासूम शर्मा के शो में जमकर हुई मारपीट
कैसे मुश्किलों में फंसे मासूम शर्मा?
मासूम शर्मा, हरियाणवी में गाना गाते हैं। लोक गीतों की वजह से उनकी देशभर में लोकप्रियता बढ़ गई है। उन्हें देहरादून के डीएवी कॉलेज प्रशासन ने एक कार्यक्रम के लिए बुलाया था। इसी कार्यक्रम में उन्होंने नाराजगी जाहिर की और गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल किया। उनका वहीं मौजूद लोगों ने भी विरोध किया है।
महिला आयोग ने जारी किया नोटिस
हरियाणा राज्य महिला आयोग ने इस मामले में मासूम शर्मा को नोटिस जारी किया है। उन्हें 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे पंचकूला में आयोग की चेयरपर्सन के सामने व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा। साथ ही उन्हें पूरे मामले पर लिखित सफाई भी देनी होगी।
यह भी पढ़ें: 'गन कल्चर' वाले गानों पर बैन का दावा, हरियाणा पुलिस पर भड़क गए मासूम शर्मा
रेनू भाटिया, अध्यक्ष, हरियाणा महिला आयोग:-
कॉलेज में लड़के और लड़कियां दोनों मौजूद थे। एक पब्लिक फीगर अगर सार्वजनिक कार्यक्रम में ऐसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करे, यह मंजूर नहीं है। इससे महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचती है।
कब का है मामला?
डीएवी कॉलेज में यह कार्यक्रम शनिवार को रखा गया था। कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। खानपुर के विधायक उमेश कुमार भी वहां गए थे।
अचानक क्यों भड़क गए मासूम शर्मा?
मुख्यमंत्री के जाने के बाद मासूम शर्मा गुस्से में आ गए। भीड़ बढ़ी और स्टेज पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने लगे। इससे पुलिसकर्मी, कॉलेज स्टाफ और छात्र-छात्राएं भी हैरान रह गए। मासूम शर्मा ने बाद में एक वीडियो संदेश जारी कर माफी मांगी।
मासूम शर्मा ने क्या सफाई दी है?
मासूम शर्मा ने कहा कि वह उस समय वे मानसिक तनाव में थे। उनका कहना है कि हरियाणा में भी हयात होटल के सामने बदमाश चक्कर काट रहा था। उनकी टीम ने उन्हें आगाह किया था। 1 घंटे बाद मासूम शर्मा के भाई को अमेरिका में बदमाश ने उसे फोन मिलाया। जब दोबारा बदमाश को उन्होंने फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। मासूम शर्मा ने कहा है कि अगर किसी को ठेस पहुंची हो तो वह माफी मांगते हैं।
यह भी पढ़ें: हरियाणा सरकार ने मासूम शर्मा के गानों पर लगाया बैन, जानें क्यों
दोहरे मुश्किल में फंस गए हैं मासूम शर्मा
मासूम शर्मा अब हरियाणा राज्य आयोग और देहरादून पुलिस, दोनों के निशाने पर हैं। हरियाणा महिला आयोग ने हरियाणा राज्य महिला आयोग अधिनियम 2012 की धारा 10(1)(एफ) और 10(1)(एच) के तहत यह कार्रवाई की है। अगर मासूम शर्मा नोटिस का पालन नहीं करते तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई हो सकती है। उत्तराखंड पुलिस ने भी इस मामले में नोटिस जारी किया है और जांच शुरू कर दी है।
मासूम शर्मा पहले भी विवादित रहे हैं
मासूम शर्मा, पहले भी विवादों में रहे हैं। उन्होंने फरवरी में ही एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पूर्व सरपंच को मंच से डांट दिया था। उन्होंने कहा था, 'मेरे गाने के प्रोग्राम के बीच में कोई सरपंच हो, कोई एमएलए हो, कोई मंत्री हो, मैं किसी ने कुछ नहीं मानता। आप चाहे सरपंच हो मेरा परफॉर्मेंस नीचे बैठकर देखो।'
मासूम शर्मा के इस बयान पर बवाल हुआ था। हरियाणा सरपंच एसोसिएशन ने उनके खिलाफ राज्यव्यापी विरोध की चेतावनी दी थी और बाद में उन्हें माफी मांगी। मासूम शर्मा के कुछ विवादित गानों पर हरियाणा सरकार ने रोक लगाई है। उन पर आरोप है कि वह गन कल्चर को बढ़ावा देते हैं। उनके कार्यक्रमों में पुलिस, भीड़ और सुरक्षाकर्मियों के टकराव की खबरें भी आती रहीं हैं।