logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पैसा वसूल या उम्मीदों पर पानी, 'दृश्यम 3' पर क्या कह रहे लोग?

दृश्यम 3 फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसे देखने के लिए कई लोग सिनेमाघरों में गए। फिल्म को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी राय शेयर की है। जानिए लोगों को यह फिल्म पसंद आई या नहीं।

Film poster

Photo Credit- Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अजय देवगन की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक दृश्यम 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में बड़ी तादाद में लोग पहुंचे थे। इसके बाद लोगों ने फिल्म को लेकर अपनी राय सोशल मीडिया पर शेयर की है। दृश्यम 3 का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है, जिन्होंने बताया कि यह फिल्म दृश्यम का आखिरी चैप्टर है।

 

दृश्यम 3 देखने के लिए लाखों दर्शक पहले से ही उत्साहित थे। इस वजह से फिल्म की टिकटों की एडवांस बुकिंग भी हुई। दर्शक फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए बेहद उत्सुक थे। जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म में अजय देवगन समेत श्रिया सरन, तब्बू, रजत कपूर, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज और इशिता दत्ता ने खास किरदार निभाए हैं। अब सवाल उठता है कि दृश्यम 3 देखने के बाद लोगों ने क्या राय दी? आइए जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: बाली में नुसरत भरूचा का हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी में लगी चोट, हुआ फ्रैक्चर

 लोगों को दृश्यम 3 कैसी लगी?

 

इस फिल्म को देखने के बाद कई लोगों ने इसकी तारीफ की है। लोगों को अजय देवगन की एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म की कहानी और कहानी का सस्पेंस भी बेहद पसंद आया। इसके साथ ही लोगों को प्रकाश राज की एक्टिंग भी बेहद पसंद आई।

 

इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर लोगों ने अपनी राय बताई है। जहां प्रिंस पृथ्वी नाम के एक व्यक्ति ने कहा, 'दृश्यम 3 एक बेहतरीन सीक्वल है, जिसका अंत भी शानदार है। यह शुरू से आखिर तक रोमांचक है और इसमें अच्छे ट्विस्ट हैं। यह औसत से कमतर मलयालम वर्जन से दोगुना बेहतर है। नए कलाकार जयदीप अहलावत ने कमाल का काम किया है और बाकी कलाकारों का काम भी अच्छा है।'

 

यह भी पढ़ें: पल-पल बदल रही तेज प्रताप यादव की दोस्ती, 'राइज एंड फॉल' में भी कर रहे सियासत?

दूसरे व्यक्ति ने कहा, 'एक परिवार की ओर से अपराध छिपाने की कोशिश से शुरू हुई एक साधारण कहानी से लेकर एक ऐसी फ्रैंचाइज़ी तक, जो अब अपने तीसरे चैप्टर पर पहुंच चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। यह सिर्फ एक फिल्म सीरीज नहीं है। यह दृश्यम की विरासत है।'

 

तीसरे व्यक्ति ने कहा, दृश्यम 3 ने साबित कर दिया है कि एक अच्छी फिल्म के लिए न तो बिकिनी सीन, न आइटम नंबर, न ही बड़े बजट या विदेशी लोकेशन की जरूरत होती है।'

 

यह भी पढ़ें:  शहजाद पूनावाला के कपड़े फाड़ने वाले सिवेत कौन हैं? Rise and Fall में हंगामा

इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति ने कहा, दृश्यम 3 उम्मीदों पर खरी उतरती है। फिल्म तनावपूर्ण, दिलचस्प और कई ट्विस्ट से भरी है। अजय देवगन विजय सलगांवकर के रोल में जबरदस्त लगे हैं और जयदीप अहलावत भी फिल्म की बड़ी खासियत हैं।'

 


और पढ़ें