logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'इंडियाज गॉट टैलेंट' के प्रोमो में दिखे सिद्धू, कब और कहां देखें शो?

टीवी पर रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' शुरू होने वाला है। शो को मलाइका अरोड़ा, शान और नवजोत सिंह सिद्धू जज करने वाले हैं। आइए जानते हैं आप इस शो को कब और कहां देख सकते हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू

इंडियाज गॉट लेटेंट, Photo Credit Set India)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

टीवी पर पॉपुलर रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' वापस लौट रहा है। शो का धमाकेदार प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में नवजोत सिंह सिद्धू नजर आ रहे हैं। इस बार शो की थीम अजब- गजब है। यह शो सोनी टीवी पर 4 अक्टूबर से शुरू होगा। शो में नवजोत सिंह सिद्धू, शान और मलाइका अरोड़ा बतौर जज नजर आएंगे। शो के ऑनएयर होने का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

 

प्रोमो वीडियो में दिखाया जाता है कि कपल की बेटी पानी के टैंक में भरतनाट्यम कर रही हैं, तभी सिद्धू की एंट्री होती है। वह आते ही कहते हैं, 'गुरु दुनिया में सबसे बड़ा रोग मेरे बारे में क्या कहेंगे लोग? इसका मतलब है जो अजब है वहीं गजब है।' टीवी पर आप इस शो को 4 अक्टूबर से हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे से देख सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें- बोरिंग या मजेदार, तमन्ना की 'डू यू वाना पार्टनर' दर्शकों को कैसी लगी?

 2 साल बाद फिर से लौटा 'इंडियाज गॉट टैलेंट'

सोनी टीवी पर 'इंडियाज गॉट टैलेंट' फिर से शुरू हो रहा है। साल 2023 में इसका 10वां सीजन आया था। इस शो पर लोग अपना अनोखा टैलेंट दिखाते हैं। शो के ऑडिशन पहले ही शुरू हो चुके हैं। ऑडिशन राउंड को क्लीयर करने के बाद कंटेस्टेंट्स को फाइनल किया जाता है। शो की अपनी फैन फॉलोइंग है। 2 साल बाद मेकर्स किस तरह का अनोखा टैलेंट लेकर आ रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा। 

 

 

यह भी पढ़ें- BB 19: वींकेड पर होगा डबल एलिमिनेशन, फराह ने इन सदस्यों की लगाई क्लास

क्या बाकी रियलिटी शोज को मिलेगी कड़ी टक्कर?

टीवी पर इस समय रियलिटी शोज की भरमार लगी हुई है। इतना ही नहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर राइज एंड फॉल भी दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। इस लिस्ट में 'बिग बॉस 19', 'छोरियां चली गांव', 'सुपर डांसर', 'कौन बनेगा करोड़पति 17' का नाम शामिल है। टीवी पर सलमान खान को शो 'बिग बॉस 19' दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। शो में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो की टीआरपी भी अच्छी आ रही है। इसके अलावा सोनी पर अमिताभ बच्चन का शो 'कौन पड़ेगा करोड़पति 17' भी है।

 

Related Topic:#Navjot Singh Sidhu

और पढ़ें