ईशान खट्टर, जाह्नव कपूर और विशाल जेठवा की फिल्म 'होमबाउंड' को ऑस्कर 2026 के लिए भारत की तरफ से चुना गया है। इस फिल्म का निर्देशन नीरज घायवान ने किया है। फिल्म का निर्माण करण जौहर ने किया है। इस फिल्म की जमकर चर्चा हो रही है। इस फिल्म की कहानी की क्रिटिक्स जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह फिल्म 26 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आइए जानते हैं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की कमाई की है?
'होमबाउंड' को सिनेमाघरों में कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। पहले ही दिन फिल्म को फीका रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने पहले दिन 30 लाख रुपये की कमाई की है। मेकर्स को उम्मीद दी कि फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलेगा।
यह भी पढ़ें- हनी सिंह ने गाया भोजपुरी गाना Chillgum, यूपी-बिहार के फैंस हुए गदगद
पहले दिन औंधेमुंह गिरी फिल्म
इस फिल्म में एक बार फिर जाह्नवी और ईशान साथ में नजर आ रहे हैं। इससे पहले दोनों ने साथ में धड़क में काम किया है। धड़क दोनों की डेब्यू फिल्म थी। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और फिल्म ने पहले दिन 8. 71 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म को आने वाले दिन में कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।
क्या है 'होमबांउड' की कहानी?
होमबाउंड उत्तर प्रदेश के दो दोस्तों की कहानी है जो पुलिस में भर्ती होने का सपना देखता है। उन्हें लगता है कि पुलिस में ऑफिसर बनने के बाद लोग उन्हें इज्जत की नजरों से देखेंगे। फिल्म जैसे-जैसे आगे बढ़ती है दोनों दोस्तों के रिश्ते में तनाव बढ़ने लगता है। क्या दोनों अपने सपने को पूरा कर पाएंगे। इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी। फिल्म के निर्देशक नीरज घायवान ने 'मसान', 'सेक्रेड गेम्स', 'मेड इन हेवन' जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन किया है।
यह भी पढ़ें- दुलकर सलमान की कार जब्त, कई सितारे निशाने पर, ऑपरेशन नुमखोर है क्या?
इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में होमबाउंड का प्रीमियर रखा गया था। कान में उन्हें 9 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। इससे पहले ही इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वेश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड जीता था।