हनी सिंह ने हाल ही में अपना एल्बम 51 Glorious Days रिलीज किया है। इस एल्बम में उन्होंने एक भोजपुरी गाना भी गाया है। इस गाने को हनी ने रागिनी विश्वकर्मा के साथ गाया है।
रैपर हनी सिंह ने हाल ही में अपना नया एल्बम 51 Glorious Days रिलीज किया है। इस एल्बम में 51 गाने हैं जिसमें एपीढिल्लों, बोहेमिया, अलफाज, ज्योति नूरन जैसे कई कलाकारों ने मिलकर गाया है। इस एल्बम में उनका भोजपुरी सिंगर रागिनी विश्वकर्मा के साथ चिलगम गाना भी शामिल हैं। पहली बार हनी सिंह ने भोजपुरी भाषा में गाना गाया है और साथ में रैप में किया है। उनके खास इस बात से बेहद खुश है।
हनी सिंह ने एक बार फिर यूपी और बिहार के फैंस का दिल जीत लिया है। यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 279, 608 व्यूज मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि इस गाने का वीडियो आना चाहिए।
इस गाने में हनी सिंह और रागिनी विश्वकर्मा ने अपनी आवाज दी है। पहली बार हनी सिंह भोजपुरी भाषा में गाना गा रहे हैं। उनका भोजपुरी ऐक्सेंट लोगों को पसंद आ रहा है। यह गाना उनके यूपी-बिहार के फैंस को एक तरह से तोहफा है। इससे पहले भी हनी सिंह ने अपने गाने 'मैनिएक' को भोजपुरी टच दिया था।
'मैनिएक' को दिया था भोजपुरी टच
इससे पहले हनी सिंह और रागिनी विश्वकर्मा ने साथ में 'मैनिएक' गाना में साथ काम किया था। इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था लेकिन इसके एक अंतरे की जमकर आलोचना भी हुई थी। सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। इस गाने से रागिनी विश्वकर्मा को पहचान मिली थी। इस गाने में हनी सिंह के साथ ईशा गुप्ता नजर आई थीं।
हनी सिंह ने अपने नए एल्बम 51 Glorious Days में 'माफिया' गाना गाया है। 'माफिया' में हनी सिंह के साथ नरगिस फाकरी भी नजर आ रही हैं। इस गाने की वजह से एक बार फिर से माफिया मुंडेर की चर्चा हो रही है। गाने में हनी कहते हैं कि मुंडीर मुझे कहते हैं माफिया। इस गाने को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।