logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'जुम्मा-चुम्मा' गाने से किमी काटकर बनीं स्टार, इंडडट्री छोड़कर कहां गायब हुईं?

बॉलीवुड अभिनेत्री किमी काटकर को 'जुम्मा चुम्मा' से रातोंरात फेम मिला था। फैंस उन्हें आज भी याद करते हैं और जानना चाहते हैं कि वह कहां हैं?

kimi katkar with veteran actor rishi kapoor

किमी काटकर, Photo Credit: Social Media

हिंदी सिनेमा में बॉलीवुड अभिनेत्रियों का करियर बहुत लंबा नहीं चलता है। खासतौर से पहले 80 और 90 के दशक में माना जाता था कि अगर अभिनेत्री की शादी हो गई है तो उनका करियर खत्म हो गया है। हम आपको इंडस्ट्री की उस अभिनेत्री के बारे में बता रहे हैं जिसने अपने करियर के पीक पर फिल्मों से दूरी बना ली।

 

1980 के आखिरी और 1990 के शुरुआत में किमी काटकर ने बोल्ड स्क्रीन प्रेजेंस और खूबसूरती से लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। उस दौर में उन्होंने कमर्शियल सिनेमा पर राज किया था और बड़े-बड़े सितारों संग काम किया। उन्होंने शादी करने के तुरंत बाद इंडस्ट्री की चकाचौंध से दूरी बना ली।

 

यह भी पढ़ें: डेविड धवन और जैकी भगनानी के परिवार में झगड़ा! किस गाने को लेकर भड़का है बवाल?

1985 में किमी ने किया था बॉलीवुड डेब्यू

17 साल की उम्र में किमी ने बतौर मॉडल काम करना शुरू कर दिया था। अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और कॉन्फिडेंस के चलते उन्होंने लोगों का ध्यान खींचा और फिल्मों में कदम रखा। 1985 में उन्होंने अपना ऐक्टिंग डेब्यू बतौर सपोर्टिंग अभिनेत्री किया था। इसी साल उन्हें टार्जन मिली थी। इस फिल्म में उनकी बोल्ड इमेज ने उन्हें रातोंरात फेम दिला दिया है। उन्होंने 'लहू', 'दरिया दिल', 'सोने पे सुहागा', गैर कानूनी और 'खून का कर्ज' समेत कई फिल्मों में काम किया था। 1989 में उनकी 15 फिल्में रिलीज हुई थी।

 

उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'हम' में आईकोनिक डांस नंबर 'जुम्मा-चुम्मा' किया था। यह गाना बहुत बड़ा हिट हुआ था जो आज  तक दर्शकों को याद आया। इस गाने के बाद उन्हें दर्शकों ने 'जु्म्मा-चुम्मा गर्ल' का टैग दिया। 1992 में उन्होंने फोटोग्राफर और एड फिल्ममेकर शांतनु शौरी से शादी कर ली। शादी के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली। वह लाइमलाइट की चकाचौंध से दूर हो गईं।

 

यह भी पढ़ें: कांस में ऐश्वर्या राय का लुक वायरल क्यों? ड्रेस की हर बात जानिए

कहां हैं किमी काटकर?

किमी ने 2025 में शीतल यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि उस समय मैं अपनी और प्रोफेशनल जिंदगी के बीच में संतुलन नहीं बना पा रही थी। उस समय आपको सिंगल रहना पड़ता था। आप किसी को डेट नहीं कर सकते थे क्योंकि उसने अपने आपको स्क्रीन पर देखा है। मुझे उस समय यह बात समझ आई की आप जिंदगी एक बार ही जीते हैं। मैं एक मॉडल थीं, मैं खुद को सौभाग्य शाली मानती हूं कि मैंने अमिताभ बच्चने के साथ काम किया है। मैं कम उम्र में ही मां बनना चाहती थीं। वह शादी के बाद कुछ सालों तक पति और बच्चों के साथ ऑस्ट्रेलिया में रही। उसके बाद बेटे की पढ़ाई के लिए पुणे आ गई थी। उन्होंने बताया कि अब वह गोवा में अपने परिवार के साथ रहती हैं। भले ही वह इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं है लेकिन लोगों को उनका काम याद है।


 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें