भोजपुरी ऐक्ट्रेस काजल राघवानी इन दिनों 'राइज एंड फॉल 2' में नजर आ रही हैं। शो पर उन्होंने भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव संग अपने रिलेशनशिप पर बात की। उन्होंने दावा किया कि भले ही हम दोनों अलग हो गए हैं लेकिन वह अभी भी उन्हें याद करते होंगे। काजल से कंटेस्टेंट्स मनीष यादव ने पूछा कि आपको खेसारी से कैसे प्यार हुआ?
काजल ने कहा, 'मुझे खेसारी जी के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा जिसमें एक कड़ी मेहनत करना था। अगर शूट का समय बढ़ जाए तो करना चाहिए। हम साथ में काम करते थे और फिर प्यार हो गया।'
यह भी पढ़ें: 'राइज एंड फॉल 2' में बड़े चेहरे, फिर भी क्यों फीका पड़ा शो?
काजल राघवानी को खेसारी से कैसे हुआ प्यार?
जब मनीष ने कहा कि वह तो पहले से ही शादीशुदा थे तो उनके प्यार में कैसे पड़ गई? काजल ने कहा, 'मैं पहली लड़की नहीं हूं जिसे शादीशुदा आदमी से प्यार हुआ है। कई ऐसी लड़कियां हैं। उस तरह की सिचुएशन थी तब हम साथ में काम करते थे। एक-दूसरे के प्रति अट्रैक्ट हो गए और प्यार हो गया।'
View on Instagram
इसके बाद मनीष ने पूछा कि क्या खेसारी आपसे प्यार करते थे? काजल ने कहा, 'अगर नहीं होता तो साथ में 5 साल नहीं होते। उन्हें मेरी तरह प्यार करने वाली मिलेगी नहीं। वह मुझे जिंदगी भर याद रखेंगे। आज भी वह मुझे याद करते होंगे।' इससे पहले काजल पब्लिक में खेसारी के बारे में बात कर चुकी है।
यह भी पढ़ें: वायरल हुए Chalrey Chalaray Wal गाने को असल में किसने गाया था?
2024 में काजल और खेसारी का हुआ था ब्रेकअप
'भोजपुरी बवाल' में काजल राघवानी ने कहा था, 'परिवार में परेशानी थी, मुझे अपनी पिता की हमेशा से कमी महसूस होती थी। उन्होंने मेरा ख्याल रखा और मुझे लगा कि यही वह शख्स है लेकिन मेरे सामने एक अलग कहानी रखी गई।'
काजल ने दावा करते हुए कहा था, 'खेसारी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खुश नहीं थे। उनके परिवार के लोग उनके साथ सिर्फ पैसों के लिए थे। उन्होंने मुझसे यह सभी बातें कही थी। वह भावुक हो गई और उनके साथ प्यार में पड़ गई। मुझे पता था कि वह शादीशुदा है और मैं दूसरी औरत हूं।' खेसारी ने चंदा देवी से शादी की है और उनके दो बच्चे हैं। काजल और खेसारी ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। 2024 में दोनों अलग हो गए।