logo

ट्रेंडिंग:

फिल्मों से सोने की तस्करी तक कैसे पहुंचीं अभिनेत्री रान्या राव?

कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को सोने की तस्करी में गिरफ्तार किया गया है। उनके पिता कर्नाटक के डीजीपी हैं। आइए जानते हैं कौन है रान्या

Ranya Rao

रान्या राव (Photo Credit: Ranya official)

कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 14.8 किलोग्राम सोना बरामद किया है। डॉयरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) के अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार किया है। उन्हें कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रान्या ने ज्यादातर सोना पहन रखा था और कुछ सोना कपड़े में छिपाकर रखा था।

 

रान्या के पिता रामचंद्र राव कर्नाटक में पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन में डीजीपी हैं। वह उनकी सौतेली बेटी हैं। अभिनेत्री के पिता ने उनके साथ किसी भी तरह का रिश्ता होने से इनकार कर दिया है। रान्या की गिरफ्तारी के बाद लोग उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक है। आइए जानते हैं कौन है अभिनेत्री रान्या राव।

 

ये भी पढ़ें- रान्या राव: पिता IPS, बेटी हिरोइन लेकिन गोल्ड स्मगलिंग में गिरफ्तार

 

2014 में रान्या ने की थी करियर की शुरुआत

 

 

रान्या का बचपन बेंगलुरु में बीता है और यही से उन्होंने अपनी शिक्षा भी पूरी की है। उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद एक्टिंग करियर में कदम रखा था। साल 2014 में उन्होंने कन्नड़ फिल्म 'माणिक्य ' से इंडस्ट्री में शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने सपोर्टिंग रोल प्ले किया था। इसके बाद साल 2016 में उनकी तमिल फिल्म 'वाघ' रिलीज हुई थी। 

 

'वाघ' में उन्होंने लीड अभिनेत्री का रोल प्ले किया था। 2017 में रान्या की आखिरी फिल्म 'पटाखी' रिलीज हुई थी। फिल्म में उन्होंने संगीता नाम की जर्नलिस्ट का किरदार निभाया था। वह कर्नाटक के IPS अधिकारी के रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। वह कर्नाटक में पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन में DGP हैं।

 

 

ये भी पढ़ें- सिंगर कल्पना राघवेंद्र ने की आत्यहत्या की कोशिश, अस्पताल में हैं भर्ती

 

रान्या के पिता रामचंद्र राव हैं कर्नाटक के डीजीपी

 

रान्या की उम्र 29 साल है। उनके पिता के मुताबिक, रान्या ने 4 महीने पहले ही जतिन हुकेरी से शादी थी। हमारा कोई रिश्ता नहीं है। हमारा उससे या उसके पति की गतिविधियों से कोई लेना देना नहीं है। ये हमारे लिए दुखद है। अगर कानून को तोड़ा है सजा मिलेगी।

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap