logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'द कपिल शर्मा शो' का प्रोमो सामने आया, कौन है पहला गेस्ट, कहां देख सकते हैं शो?

कपिल शर्मा का शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का प्रोमो सामने आ गया है। यह शो आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं

The great indian kapil sharma show

'द ग्रेट इंडियान कपिल शो' पोस्टर , Photo Credit: The Kapil Sharma Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

 मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा अपना शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो लेकर आ रहे हैं। दर्शकों को यह शो बहुत पसंद है। इस शो के तीन सीजन नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुके हैं। शो के चौथे सीजन का प्रोमो रिलीज हो गया है।

 

कपिल के शो में कुछ नए चेहरे भी देखने को मिलने वाले हैं। हालांकि शो के रिलीज डेट की अभी अनाउंसमेंट नहीं हुई है। आइए जानते हैं इस बार क्या कुछ खास देखने को मिलने वाला है।

 

यह भी पढ़ें- 'बेख्याली' गाने पर हुआ बवाल, अब अमाल मलिक को सचेत और परंपरा ने लताड़ा

कपिल शर्मा शो का टीजर आउट

टीजर की शुरुआत कपिल शर्मा के साथ होती है जो अलग-अलग गेटअप में नजर आते हैं। इस बार कपिल के साथ शो में कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा और  सुनील ग्रोवर साथ में नजर आएंगे। पिछली बार की तरह शो के जज नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरण सिंह है। शो के स्ट्रीम होने का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। शो के प्रोमो पर दर्शक जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

 

प्रियंका होंगी शो की पहली गेस्ट

इस शो पर सेलेब्स आकर फिल्मों की शूटिंग करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीजन की सबसे पहली गेस्ट प्रियंका चोपड़ा होंगी। शो पर प्रियंका अपनी अपकमिंग फिल्म वारणसीके प्रमोशन के लिए पहुंचेंगी। इस बात का खुलासा प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर किया है। प्रियंका शो की शूटिंग के लिए मुंबई है। प्रियंका लंबे समय के बाद हिंदी सिनेमा में कमबैक कर रही हैं। वाराणसी का निर्देशन एस.एस राजामौली ने किया है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं।

 

यह भी पढ़ें- 'धुरंधर' के डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप, कम बजट में कमाया साल भर का मुनाफा

 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो कपिल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्माण अब्बास-मस्तान ने किया है।

Related Topic:#Kapil Sharma

और पढ़ें