logo

ट्रेंडिंग:

Bigg Boss 18 के विनर करणवीर ने दो बार की शादी, दोनों बार हुआ तलाक

करणवीर मेहरा ने विवियन डिसेना को हराकर 'बिग बॉस 18' की ट्रॉफी अपने नाम की। करण लगातार दूसरा रियलिटी शो जीते हैं। आइए उनकी लव लाइफ के बारे में जानते हैं।

Karanveer Mehra

करणवीर मेहरा (Photo Credit: Karan Insta Handle)

पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के विनर करणवीर मेहरा बने। उन्होंने अपनी शानदार गेम से हर किसी का दिल जीत लिया। उन्होंने 'बिग बॉस' के शो को 'करणवीर मेहरा शो' बना दिया। ये जर्नी उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं थी। वह टीवी के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने पिछले साल रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी' जीता था। करणवीर मेहरा ने लगातार दो रियलिटी शोज जीते हैं। लोगों का दिल जीतने वाले करणवीर की पर्सनल लाइफ काफी सुर्खियों में रही।

 

करण की पर्सनल लाइफ को लेकर शो में सलमान खान भी उन पर तंज भी कसते थे। उन्होंने दो शादियां की हैं लेकिन उनके दोनों रिश्ते ज्यादा नहीं चले। उन्होंने शो पर भी बताया था कि आखिर उनकी दोनों शादियां किस वजह से टूटी।

 

ये भी पढ़ें-  कौन हैं बिगबॉस 18 के विजेता करणवीर मेहरा?

 

करण ने की हैं दो शादियां

 

करण ने पहली शादी अपनी बचपन की दोस्त देविका मेहरा से की थी। पहले दोनों अच्छे दोस्त थे। दोनों की दोस्ती बाद में प्यार बदल गई। साल 2009 में  करण और देविका ने शादी कर ली। सा 2018 में दोनों का तलाक हो गया। हालांकि करण ने बिग बॉस के शो में पहले तलाक के लिए खुद को जिम्मेदार बताया था।

 

साल 2021 में करण ने दूसरी शादी निधि सेठ से की थी। निधि सेठ और उनका रिश्ता ज्यादा नहीं चला। शादी के 2 साल बाद ही दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया। करण और निधि को लॉकडाउन के समय में एक-दूसरे से प्यार हुआ था। 

 

ये भी पढ़ें- सैफ मामले पर कोर्ट में हुआ ड्रामा, आरोपी की पैरवी के लिए भिड़े वकील

 

शो में चुम और करण की दोस्ती को लोगों ने किया पसंद

 

बिग बॉस के घर में करण ने अपनी दूसरी शादी को जल्दबाजी का फैसला बताया था। उन्होंने कहा था कि दूसरी शादी उनकी गलती थी। शो में उनकी दोस्ती चुम दरांग से हुई। चुम और करण की दोस्ती को दर्शकों ने खूब पसंद किया। कई बार करण ने अपने प्यार का इजहार भी किया लेकिन चुम ने नेशनल टीवी पर कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया। दोनों एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते थे।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap