logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कार्तिक आर्यन की 'कालिया' का फर्स्ट लुक आउट, कब रिलीज होगी फिल्म?

कार्तिक आर्यन के जन्मदिन पर निर्माताओं ने उनकी अपकमिंग फिल्म 'कालिया' की अनाउसमेंट की है। मेकर्स ने टीजर में बताया कि फिल्म की कहानी किस पर आधारित है?

kaartik aaryan kaaliya

कार्तिक आर्यन फिल्म 'कालिया' पोस्टर, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कार्तिक आर्यन आज 35 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर निर्माताओं ने उनकी अपकमिंग फिल्म 'कालिया' का ऐलान किया है। वह इस बार राक्षसों की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। इस थ्रिलर फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और डोपामाइन स्टूडियोज ने किया है। यह फिल्म 5 मई 2028 को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन संदीप मोदी करेंगे जिन्होंने 'द नाइट मैनेजर' और 'आर्या' जैसे प्रोजेक्ट्स का निर्देशन किया है।

 

करण जौहर ने फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'श्रीकृष्णा ने इसे दूर भेज दिया था। हम इंसानों ने इसे वापस ले आए।' इस फिल्म में भारतीय लोककथाओं और पौराणिक कथाओं का इस्तेमाल करके एक नई दुनिया रची जाएगी। धर्मा प्रोडक्शन का यह एक नया प्रोजेक्ट है। फिल्म का टीजर दर्शकों को पसंद आया है।

 

यह भी पढ़ें: सद्गुरु के गले पड़े, शाहरुख को चुप कराया..., अनंत अंबानी पर क्या कह रहे लोग?

'कालिया' का टीजर आया सामने

'कालिया' के टीजर में दिखाया जाता है कि एक मां अपने बच्चे को कालिया नाग और श्रीकृष्ण की कहानी सुनाती है। इसके बाद बच्चा मां से आगे की कहानी सुनाने को कहता है। फिर मां बोलती है कि ये कहानी सालों पुरानी है तुम सो जाओ। हालांकि वीडियो में कार्तिक या किसी भी कलाकार के चेहरे को रिवील नहीं किया गया।

 

 

View on Instagram

कार्तिक की आने वाली फिल्में

यह फिल्म कार्तिक के लिए बेहद खास है क्योंकि वह इसके प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस डोपामाइन स्टूडियोज शुरू किया है। कार्तिक इसके अलावा करण जौहर के साथ एक और फिल्म पर काम कर रहे हैं। उनकी 'नागजिला' अगले साल 12 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है जिसे मृगदीप सिंह लाम्बा डायरेक्ट कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'Coldplay से दिक्कत नहीं, मुझ पर पांबदी', दिलजीत ने डबल स्टैंडर्ड पर उठाया सवाल

 

इसके अलावा वह अनुराग बसु की म्यूजिक रोमांटिक फिल्म में भी नजर आएंगे जिसमें श्रीलीला लीड रोल में नजर आएंगी जो अगले साल 30 अप्रैल को रिलीज होगी। इसके अलावा वह कबीर खान की भी अनटाइटल्ड फिल्म पर काम कर रहे हैं।कार्तिक शिमित अमीन की फिल्म 'कैप्टन इंडिया' में दिखाई देंगे। यह फिल्म एक रेस्क्यू मिशन पर आधारित है जो 13 अग्स्त 2027 को रिलीज होगी।


और पढ़ें