logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'प्रेग्नेंसी की वजह से निकाल दिया', मिनी माथुर ने बताया इंडियन आइडल का सच

'द अलायंस' की विनर मिनी माथुर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि प्रेग्नेंसी के कारण उन्हें शोज से निकाल दिया गया था। इस बात से वह बहुत निराश हुई थी।

Mini Mathur

मिनी माथुर, Photo Credit: Mini Mathur Insta handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मिनी माथुर हाल ही में रियलिटी शो 'द अलायंस' की विनर बनी हैं। वह टेलीविजन होस्ट और ऐक्ट्रेस हैं। वह मशहूर फिल्म डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर कबीर खान की पत्नी हैं। वह कई दशकों से इस इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उनके करियर में ऐसे कई मौके आए जब प्रेग्नेंसी की वजह से उनके काम पर असर पड़ा। 

 

मिनी Hauterrfly के 'द मेल फेमिनिस्ट' वाले एपिसोड में शामिल हुई थी। इस शो पर उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जब वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं तब उनसे इंडियन आइडल होस्ट का काम छोड़ने के लिए कहा गया। इस बात से वह बहुत निराश हुई थीं।

 

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर' से ज्यादा खतरनाक है Toxic, यूके के सेंसर बोर्ड ने बताया कैसी है फिल्म?

मिनी को 'इंडियन आइडल' से बाहर निकाला गया था

मिनी ने कहा, 'जब मैं सैयरा के साथ प्रेग्रेंट थी। यह इंडियन आइडल के चौथे सीजन के बाद की बात है और टीम पांचवां सीजन शुरू करने वाली थी तो मैंने उन्हें बताया कि मैं प्रेग्नेंट हूं। मैंने कहा कि ऑडिशन के दौरान तो मैं ठीक रहूंगी लेकिन फिनाले एपिसोड तक मेरा बेबी बंप दिखने लगेगा। इसलिए मुझसे कहा गया कि मैं यह सीजन होस्ट न करूं। वजह? भारतीय दर्शक एक प्रेग्नेंट होस्ट को स्वीकार नहीं कर पाएंगे।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे बहुत निराशा हुई थी कि ये लोग यह भी नहीं देख पा रहे हैं कि दुनिया में क्या हो रहा है। मुझे 6 सीजन के लिए वापस बुलाया गया था लेकिन तब तक मन बदल चुका था। मैंने कह दिया कि मैं अब यह काम नहीं करना चाहती।'

 

यह भी पढ़ें: 'दरवाजा खोला मेरी दुनिया खत्म', पहली पत्नी की याद कर रो पड़े पवन सिंह

VJs प्रेग्नेंट नहीं होते

मिनी ने इसी इंटरव्यू में बताया जब वह अपने पहले बच्चे विवान के साथ प्रेग्नेंट हुईं तब वह करीब 5 साल से एमीटीवी के साथ काम कर रही थीं लेकिन प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद उनका कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं किया गया। उन्होंने मुझसे कहा, 'वीजेएस कभी प्रेग्नेंट नहीं होतीं। आप प्रेग्नेंट हैं मजे कीजिए। गुड लाइफ'

मिनी माथुर का करियर

मिनी माथुर ने अपने करियर की शुरुआत टीवी पर 'तोल मोल के बोल' में आर माधवन के साथ की थी। इसके बाद कई सालों तक एमटीवी वीजे रह चुकी हैं। उन्हें 'इंडियन आइडल' शो से घर-घर में पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया है।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें