पहले टीवी पर एक या दो रियलिटी शोज आते थे लेकिन अब चीजें बदल गई है। अब टीवी के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी रियलिटी शोज आ रहे हैं। इन शोज में दर्शकों को खूब सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस वजह से रियलिटी शोज की टीआरपी भी अच्छी आती है। ऐसा माना जाता था कि रियलिटी शोज में वे स्टार जाते हैं जिनके पास काम नहीं है या फिर अपना करियर रिवाइव करना चाहते हैं।
हम आपको कुछ ऐसे कलाकारों के बारे में बता रहे हैं जो किसी न किसी रियलिटी शो में आपको नजर आएंगे। इस लिस्ट में निया शर्मा से लेकर प्रिंस नरूला तक का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें: गौरव खन्ना को मिला था 'पनौती', 'अनलकी' का टैग, बिग बॉस विनर ने बताया मुश्किल दौर
प्रिंस नरूला
प्रिंस नरूला को रियलिटी शोज का स्टार कहा जाता है। उनके करियर को पहचान भी रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' से मिली थी। इस शो से पहले वह 'स्पिलिट्सविला' में नजर आए थे। 'बिग बॉस' जीतने के बाद के वह 'एमटीवी रोडीज' में बतौर गैंग लीडर नजर आए थे। इसके बाद अपनी पार्टनर युविका चौधरी के साथ 'नच बलिए' में नजर आए थे। एक बार फिर वह 'लॉक अप 2' में बतौर जूरी मेंबर नजर आए।
निया शर्मा
टीवी ऐक्ट्रेस निया शर्मा किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह लंबे समय से किसी टीवी सीरियल में नजर नहीं आई लेकिन रियलिटी शोज का लगातार हिस्सा बन रही है। निया 'लॉफ्टर शेफ' के तीनों सीजन में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह 'खतरों के खिलाड़ी 8', 'खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया', 'स्पिलिट्सविला' में बतौर गेस्ट और ;झलक दिखला जा 10' में शामिल हो चुकी हैं।
अली गोनी
अली गोनी लगातार रियलिटी शोज का हिस्सा बन रहे हैं। वह इन दिनों 'द अलायंस' में दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले वह 'लॉफ्टर शेफ' सीजन 3 के विनर रह चुके हैं। उनके साथ जन्नत जुबैर ने भी इस शो को जीता था। अली ने 'बिग बॉस 14' में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली थी।
यह भी पढ़ें: 'मैं फेक नहीं हूं', पवन सिंह ने दी 'भोजपुरी बवाल' छोड़ने की धमकी
करणवीर बोहरा
टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा कई रियलिटी शोज में हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने 'नच बलिए 4', 'झलक दिखला जा 5', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 5' और 'बिग बॉस 12' में हिस्सा लिया था। करणवीर ने इतने शोज में हिस्सा लिया लेकिन एक भी जीत नहीं पाए।
करण वाही
करण वाही अब टीवी सीरियल छोड़ चुके हैं। वह लगातार कई रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं। इस लिस्ट 'झलक दिखला जा 5', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 8', 'खतरों को खिलाड़ी: मेड इन इंडिया', 'खतरो के खिलाड़ी 15' में बतौर कंटेस्टेंट दोबारा एंट्री ली है। उन्होंने 'इंडियन आइडल' और 'नच बलिए' जैसे शोज को होस्ट किया है।
जन्नत जुबैर
जन्नत टीवी और सोशल मीडिया का बड़ा चेहरा है। वह 'लॉफ्टर शेफ' सीजन 3 की विनर थीं। उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी' में भी हिस्सा लिया था। इसके अलावा वह म्यूजिक वीडियो में नजर आती हैं।