logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'रन इट अप' गाने में दिखी कई मार्शल आर्ट्स की झलक, PM मोदी ने की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम 'मन की बात' में फेमस रैपर हनुमानमानकाइंड के गाने 'रन इट अप' का जिक्र किया है। आइए जानते हैं इस गाने में क्या खास है।

Rapper Hanumankind

रैपर हनुमानकांडड (Photo Credit: Hanumankind insta handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम 'मन की बात' के 120वें एपिसोड में रैपर हनुमानकाइंड के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'हमारा स्वदेशी खेल अब लोकप्रिय संस्कृति का हिस्सा बने रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यक्रम में रैपर हनुमानकाइंड के नए गाने 'रन इट अप' का जिक्र किया। उनका यह गाना इन दिनों सुर्खियों में हैं। लोगों इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। इस रैप में कलारीपयट्टू, गतका, थांग तै जैसी हमारे पारंपरिक मार्शल आर्ट को शामिल किया गया है।

 

'रन इट अप' गाने में कलारीपयट्टू दिखाया गया है जो मार्शल आर्ट का सबसे पुराना रूप है। ये केरल से विकसित हुआ है। गाने में गतका मार्शल आर्ट को भी दिखाया गया जिसकी शुरुआत पंजाब से हुई थी। इसके अलावा गाने में तलवारबाजी, लाठी और ढाल जैसे हथियारों का प्रदर्शन दिखाया गया है। 

 

ये भी पढ़ें- सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' हिट या फ्लॉप, जानें दर्शकों का रिएक्शन

 

'रन इट अप' गाने में क्या है खास

 

इस गाने में आपको मणिपुर का पारंपरिक मार्शल आर्टल थांग ता भी देखने को मिलेगा जो कभी मणिपुर के योद्धाओं की पहचान हुआ करती थी। इस गाने में मर्दानी खेल भी है जो महाराष्ट्र में विकसित हुआ है।

 

 

कौन हैं रैपर हनुमानकाइंड

 

सूरज चेरुकट का स्टेज नाम हनुमानकाइंड हैं जो कि पेशे से इंडियन रैपर, सिंगर, सॉन्ग राइटर और अभिनेता हैं। उनका जन्म केरला के मल्लापुरम में साल 1992 में हुआ है। उन्होंने अपने पिता की नौकरी की वजह से अलग- अलग देशों में अपना ज्यादातर समय बिताया है।

 

ये भी पढ़ें- मोहन लाल की L2 Empuraan पर विवाद क्यों? रिलीज के बाद लगेंगे 17 कट्स

 

चेरुकट का नाम भगवान हनुमान और मानवता को जोड़कर बनाया गया है। 2024 में उनका गाना Big Dawgs रिलीज हुआ था जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोगों ने खूब पसंद किया था।

 


और पढ़ें