logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एक या दो हिट के बाद साइड कैरेक्टर बनकर रह गए ये सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर

हम आपको उन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के बारे में बता रहे हैं जो फिल्मों में स्ट्रगल कर रहे हैं। इस लिस्ट में प्राजक्ता कोली से लेकर भाविन भानुशाली तक का नाम शामिल है।

prajakta Kohli and sahil khatter

प्राजक्ता कोली और साहिल खट्टर, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आज के समय में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को फॉलोअर्स के दम पर फिल्मों और टीवी में काम मिल जाता है। मेकर्स इन कलाकारों को फिल्मों में इसलिए रखते हैं क्योंकि इनकी फैन फॉलोइंग अच्छी होती है। इस लिस्ट में प्राजक्ता कोली से लेकर कुशा कपिला तक का नाम शामिल है। कुछ प्रोजेक्ट्स में इन कलाकारों ने शानदार काम किया लेकिन बाद में इन्हें साइड रोल मिलने लगे।

 

हम आपको उन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने शुरुआत के एक या दो प्रोजेक्ट्स में लीड रोल किया लेकिन फिल्मों में साइड रोल में नजर आए।

 

यह भी पढ़ें: कॉमेडी से भरपूर है 'वाइब' का टीजर, देश को बचाने निकले कुणाल खेमू और स्पर्श

सोशल मीडिया स्टार्स जिनका फिल्मी करियर नहीं चला

प्राजक्ता कोली

 

प्राजक्ता कोली ने वेब सीरीज 'मिसमैच्ड' में लीड रोल प्ले किया था। इस सीरीज में उनके काम की खूब सराहाना हुई थीं। उसके बाद प्राजक्ता कुछ फिल्मों में नजर आई हैं लेकिन इन सभी फिल्मों में उन्हें साइड रोल ही मिले हैं।

 

प्रिया प्रकाश वारियर

 

2018 में प्रिया प्रकाश वारियर को फिल्म Oru Adaar Love से पहचान मिली थी। इस फिल्म का एक सीन खूब वायरल हुआ था जिससे उन्हें विंक गर्ल नाम मिला। इसके बाद वह कई प्रोजेक्ट्स में नजर आईं लेकिन कुछ खास नहीं चली।

 

हिप्स्टर यानी प्रनव राज

 

प्रनव राज यूट्यूब पर पॉपुलर गेमिंग क्रिएटर थे। उन्होंने 2014 में मलयालम फिल्म Aavesham से डेब्यू किया था। यह ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म थी। इस फिल्म में 
उन्होंने अजू का रोल किया था लेकिन बाद में उन्हें उस तरह का काम नहीं मिला। 

 

साहिल खट्टर

 

साहिल पॉपुलर यूट्यूबर, टीवी होस्ट और आर जे रह चुके हैं। उन्होंने 83 में सयैद किरमानी को रोल किया था। इस फिल्म में उनके काम की खूब तारीफ हुई। 83 के बाद उन्हें किसी बड़े प्रोजेक्ट में वैसा रोल नहीं मिला।

 

कैरी मिनाटी

 

अजय नागर उर्फ कैरी मिनाटी ने अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' में अच्छा काम किया था लेकिन इसके बाद किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आए।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं पाखी हेगड़े जिससे शादी करना चाहते थे निरहुआ? आम्रपाली हुईं हैरान

 

भाविन भानुशाली

 

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भाविन ने फिल्म 'दे दे प्यार दे' में अजय देवगन के बेटे का रोल प्ले किया था। इस किरदार से उन्हें पहचान मिली। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो और शॉर्ट फिल्मों में काम किया है लेकिन अभी भी फिल्मों में पहचान बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं।

 

भुवन बाम

 

भुवम बाम ने 'ढिंढोरा' और 'ताजा खबर' में लीड रोल प्ले किया। इसके बाद वह किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर नहीं आए। अब वह अपने प्रोजेक्ट्स को खुद प्रोड्यूस करते हैं। इन प्रोजेक्ट्स में वह लीड की भूमिका में होते हैं।

 

कुशा कपिला

 

कुशा कपिला ने 'मसाबा मसाबा', 'सुखी', 'थैंक्यू फॉर कमिंग', 'लाइफ हिल' गए जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है लेकिन वह सिर्फ साइड कैरेक्टर्स प्ले कर रही हैं। वह सोशल मीडिया से ऐक्टिंग के क्षेत्र में आई हैं।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें