logo

ट्रेंडिंग:

'कंगणी' से 'खुश रेहा कर', राजवीर जवंदा के ये हैं टॉप 5 हिट गाने

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन हो गया है। फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आइए जानते हैं उन्होंने कौन-कौन से हिट गाने गाए थे?

 Rajvir Jawanda

राजवीर जवंदा, Photo Credit: Rajvir Jawanda Insta Handle

सिंगर राजवीर जवंदा के निधन से पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके निधन से फैंस सदमे में है। 27 सितंबर को राजवीर की बाइक का एक्सीडेंट हुआ था। हादसे के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वह पिछले 11 दिनों से वेंटिलेटर पर थे। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की थी लेकिन नहीं बचाया जा सका। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

राजवीर ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत साल 2014 में की थी। उनका पहला सॉन्ग 'मुंडा लाइक मी' था। आइए उनके करियर के बेहतरीन गानों के बारे में जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें- पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन, 11 दिन से अस्पताल में थे भर्ती

राजवीर ने गाए थे ये हिट गाने

कंगणी

 

राजवीर जवंदा का यह गानी काफी पॉपुलर हुआ था। उनके इस गाने ने दर्शकों का दिल जीत लिया थाा। 'कंगणी' को गिल रौंटा ने लिखा था और राजवीर ने अपनी आवाज दी थी। इसी गाने से उन्हें पहचान मिली थी।

 

खुश रेहा कर

 

राजवीर जवंदा का यह रोमांटिक गाना है। इस गाने में उनके साथ सान्या जैन भी थी। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। आप इस गाने को कई बार सुन सकते हैं।

 

रब करके

 

उनका यह गाना लोगों को खूब पसंद है। इस गाने में उनकी आवाज दिल को सुकून देने वाली है। इस गाने को रतन सिद्दू ने कंपोज किया था। यह गाना बहुत ज्यादा पुराना नहीं है।

 

यह भी पढ़ें- 'कांतारा: चैप्टर 1' ने पार किया 400 Cr का आंकड़ा, तोड़े ये रिकॉर्ड

 

सरदारी

 

यह गाना साल 2018 में रिलीज हुआ था। इस गाने में राजवीर की सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया। जवंदा ने इस गाने से अपनी खास पहचान बनाई थी। राजवीर ने 'पटियाला शाही पग', 'केसरी झंडे', 'लैंडलॉर्ड', 'सरनेम' समेत कई हिट गाने गाए थे। उन्होंने कुछ पंजाबी फिल्मों में ऐक्टिंग भी की थीसाल 2018 में उन्होंने 'सूबेदार जोगिंदर सिंह' से ऐक्टिंग डेब्यू किया थावह 'काका जी', 'जिंद जान', 'सिकंदर 2' समेत कई फिल्मों में काम कर चुके थे।

 

 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap