logo

ट्रेंडिंग:

सिर पर कम बाल, भरा चेहरा, राजकुमार राव के नए लुक को देख हैरान लोग, जताई चिंता

अभिनेता राजकुमार राव अपने नए लुक की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Rajkummar Rao

राजकुमार राव, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने काम से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह अक्सर अपने दमदार अभिनय की वजह से चर्चा में रहते हैं। इस बार वह अपने बदले लुक की वजह से चर्चा में है।

 

उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बहुत उम्रदराज नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर रिलीज हुआ 'नागबंधम' का टीजर, VFX देख उड़े फैंस के होश

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए राजकुमार राव

राजकुमार हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए थे जिसे मुंबई के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने आयोजित किया था। उन्होंने फोटोग्राफर्स को पोज दिए। वह कैजुअल लुक में स्पॉट हुए। उन्होंने अपने लुक को ग्लासेज के साथ पेयरअप किया था। उनके लुक ने लोगों का खूब ध्यान खींचा। वीडियो में उनके सिर पर बहुत कम बाल नजर आए और उनका चेहरा भी फुला हुआ नजर आ रहा था। वह एक उम्रदराज व्यक्ति लग रहे थे।

 

 

 

 

 

उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोगों ने उनके लुक का खूब मजाक उड़ाया है। एक यूजर ने लिखा, 'लगता है विग लगाना भूल गए।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'राजकुमार का बुढ़ापा दिख रहा है।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'राजकुमार को क्या हो गया है?' हालांकि कुछ यूजर्स का कहना है कि यह उनकी आने वाली फिल्म का नया लुक भी हो सकता है। अब वह इस लुक में क्यों नजर आए? इसके बारे में तो वही बता सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: क्या थी राजपाल यादव की वह फिल्म जिसके लिए थे करोड़ों रुपये का कर्ज?

इन फिल्मों में नजर आएंगे राजकुमार राव

वर्क फ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव आखिरी बार फिल्म 'मालिक' में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। इन दिनों वह अपने होम प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'टोस्टर' की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म जल्द नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसके अलावा वह  वकील  उज्जवल निकम की बायोपिक में नजर आएंगे जिसे मैडॉक फिल्म्स के प्रोडक्शन में बनाया जा रहा है।

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap