logo

ट्रेंडिंग:

इन अभिनेत्रियों ने हमेशा दिया बहन का साथ, कभी नहीं खलने दी भाई की कमी

आज देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार का मनाया जा रहा है। हम आपको बॉलीवुड की उन बहनों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने हमेशा एक दूसरे का साथ दिया।

bollywood famous sister jodi

करिश्मा और करीना और जाह्नवी और खुशी (Photo Credit: celebs insta handle)

रक्षाबंधन भाई बहन का त्योहार है। आज देशभर में इस त्योहार को धूम धाम से मनाया जा रहा है। भाई बहन का रिश्ता अटूट होता है। हम सभी भाई और बहन के रिश्ते के बारे में हमेशा बात करते हैं लेकिन बहनों के बीच की खास बॉन्डिंग का जिक्र कम होता है। बहनों का रिश्ता भी बेहद मजबूत होता है। आज हम आपको बॉलीवुड की उन बहनों के बारे में बता रहे हैं जिनके बीच में जबरदस्त बॉन्डिंग है। इन अभिनेत्रियों ने अपनी बहनों को कभी भाई की कमी खलने नहीं दी और हमेशा उनका ध्यान रखा। आइए बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों के बारे में जानते हैं।

 

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम करिश्मा और करीना का है। दोनों बहनों के बीच में जबरदस्त बॉन्डिंग हैं। दोनों कई शोज पर अपने रिश्ते पर खुलकर बात करती हैं। मुश्किल समय में करिश्मा और करीना ने एक दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ा। करिश्मा ने एक शो में कहा था करीना मेरे लिए मेरे पहला बच्चा है। दोनों बहनों की जोड़ी को लोग बेहद पसंद करते हैं।

 

यह भी पढ़ें- 'मिर्जापुर' की माधुरी के साथ कास्टिंग में क्या हुआ? हो गया खुलासा

 

काजोल और तनीषा

 

काजोल अपनी बहन तनीषा से बेहद प्यार करती हैं। काजोल इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं लेकिन तनीषा अपना नाम नहीं बना पाईं। दोनों ही एक दूसरे को अक्सर सपोर्ट करते दिखती हैं। कैमरे के सामने दोनों बहनों की नोकझोंक को काफी पसंद किया जाता है।

 

कृति और नुपूर सेनन

 

कृति अपनी बहन नुपूर के साथ खास बॉन्डिंग शेयर करती हैं। कृति के बाद नुपूर ने भी इंडस्ट्री में कदम रखा। दोनों बहनें मुश्किल समय साथ में खड़ी नजर आईं। कृति इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं।

 

यह भी पढ़ें- राघव ने साक्षी को जड़ा थप्पड़? वीडियो वायरल हुआ तो आई दोनों की सफाई

 

मलाइका और अमृता अरोड़ा

 

मलाइका और अमृता की जोड़ी को लोग पसंद करते हैं। दोनों बहनें बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस हैं। मलाइका भले ही फिल्मों में नहीं चली लेकिन उन्होंने अपने डांस से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाईं। हालांकि अमृता का करियर भी कुछ खास अच्छा नहीं रहा।

 

दिशा और खुशबू पाटनी

 

दिशा अपनी बड़ी बहन खुशबू के साथ खास बॉन्डिंग शेयर करती हैं। उनकी बड़ी बहन खुशबू ऑर्मी ऑफिसर के तौर पर देश के लिए सेवा दे चुकी हैं।

 

Related Topic:

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap