साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' को लेकर दर्शक बेहद उत्सुक हैं। इस फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। मेकर्स ने लंबे इंतजार के बाद फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में राम चरण, जाह्नवी, जगपति बाबू, रवि किशन, बोमन ईरानी और दिव्येंदु शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। पहली बार रामचरण और जाह्नवी कपूर साथ में काम कर रहे हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखना का दर्शको को बेसब्री से इंतजार है।
फिल्म का पावर पैक्ड ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में ऐक्शन, रोमांस और इमोशन का भरपूर डोज देखने को मिलने वाला है। फिल्म में राम चरण एक दो नहीं बल्कि 3 स्पोर्ट्स खेलते हुए नजर आएंगे। मेकर्स पहले ही राम चरण का पहलवान और क्रिकेटर वाला लुक रिवील कर चुके थे। फिल्म में वह तीन अलग किरदार में दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म दर्शकों के लिए किसी रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं होने वाली है।
पेड्डी के ट्रेलर की शुरुआत ट्रेन के सिग्नल के साथ शुरू होती है। ट्रेलर में दिखाया जाता है गांव से नेशनल चैंपियन जीतने वाले पेड्डी सर की चर्चा हर तरफ है। खेल कोई भी सबकी पसंद एक ही खिलाड़ी है पेड्डी सर। वह हर सीन में कमाल के लग रहे हैं। जाह्नवी कपूर की भी झलक देखने को मिली है। उनका लुक सिंपल है लेकिन एटीट्यूड बहुत ही कूल लग रहा है। विलेन का रोल दिव्येंदु शर्मा निभा रहे हैं। उनका स्वैग देखने लायक है। वह रामचरण से कड़ी टक्कर लेते हुए नजर आ रहे हैं।
इस फिल्म के गाने का म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है। उनका 'चिकिरी चिकिरी', 'राई राई रा रा' लोगों को खूब पंसद आया। इन दोनों गानों पर मिलयन में व्यूज है। 2024 में इस फिल्म का ऐलान हुआ था। पहले यह फिल्म 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी लेकिन पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया। इसके बाद 30 अप्रैल को यह फिल्म रिलीज होने वाली थी जिसे बाद में आगे बढ़ा दिया गया है। अब 2026 में फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान हुआ। 2025 में राम चरण की 'गेम चेंजर' रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। इस फिल्म में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में थी।