logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गाजा से कर डाली दिवाली की तुलना, राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर करा दिया बवाल

फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने दिवाली की रात में ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसके बाद से लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

ram gopal varma

निर्देशक राम गोपाल वर्मा, Photo Credit: rgvzoomin insta handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा अपने बयानों की वजह से अक्सर विवादों में रहते हैं। दिवाली के शुभ अवसर पर उन्होंने ट्विटर पर एक ऐसा कमेंट किया जिसकी वजह से उनकी जमकर आलोचना हो रहा है। राम गोपाल वर्मा को लोग ट्विटर पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं पूरा विवाद क्या है?

 

दिवाली की रात में निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अपने एक्स पर लिखा, 'भारत में केवल एक दिन दिवाली होती है और गाजा में हर दिन दिवाली होती है।' उन्होंने अपने पोस्ट में फायर इमोजी भी बनाई है। राम गोपाल का पोस्ट वायरल हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें- 'शोले' से लेकर 'धमाल' तक, अपनी अदाओं से Meme किंग बन गए असरानी

 

ट्विटर पर ट्रोल हुए राम गोपाल वर्मा

 

 

 

 

 

एक व्यक्ति ने लिखा, आपके घर तक भी गाजा दीवाली पहुंचेगी, निश्चित रहें। मोदी लगातार आपको उस दिशा में ले जा रहे हैं। दूसरे व्यक्ति ने लिखा, तुम्हें इंसान बनने में सालों लगेंगे। तुम्हें जश्न और तबाही में फर्क नहीं पता। तीसरे व्यक्ति ने लिखा, दीपावली जैसे त्योहार की तुलना गाजा में हुई चीजों से करना पूरी तरह गलत और अस्वीकार्य है। चौथे व्यक्ति ने लिखा, लोगों का ध्यान खींचने का सबसे घटिया तरीका है।

 

यह भी पढ़ें-  'मेरी नहीं अपने परिवार की चिंता करो', सलमान खान पर फिर बरसे अभिनव कश्यप

गाजा की हालत

गाजा और इजरायल के बीच में मध्यस्थता करवाने में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पिछले 2 साल से दोनों के बीच में युद्ध संघर्ष चल रहा है। 7 अक्टूबर 2023 से अब तक 67000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं जबकि 17 हजारों लोग घायल हुए हैं।

कौन हैं राम गोपाल वर्मा?

राम गोपाल वर्मा फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक रह चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में शूल, सत्या, रंगीला, कंपीन, मनी, भूत और सरकार जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। लंबे समय से अब वह फिल्मों से दूर है। वह अक्सर अब अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें